मशहूर टीवी अभिनेत्री दृष्टि धामी (Drashti Dhami) की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ये तस्वीरें दृष्टि की ननद शिवानी की शादी की हैं जिसमें वह बेहद सुंदर लग रही हैं। इन तस्वीरों को दृष्टि ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है।
ननद की शादी में दृष्टि धामी हुईं भावुक, सोशल मीडिया पर लिखा ये पोस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ननद शिवानी की शादी की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए दृष्टि ने एक पोस्ट भी लिखा है। दृष्टि ने लिखा- 'हमारी जिंदगी का सबसे बेहतरीन पल। तुम आज से ज्यादा सुंदर नहीं लगीं। मेरा हमेशा तुम्हें शादी के लहंगे में देखने का सपना था। आज ये सपना सच हो गया। जीवन के इस नए सफर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।'
A post shared by Drashti Dhami 💜 (@dhamidrashti) on
दृष्टि ने आगे लिखा- 'मुझे पता है तुम बहुत मस्ती करोगी क्योंकि तुम्हें तुम्हारा सोलमेट मिल गया है। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं और बहुत मिस भी करूंगी।' इस तस्वीर में दृष्टि धामी क्रीम कलर का लहंगा पहने हुए है तो वहीं उनके पति नीरज खेमका उसी रंग की शेरवानी पहने दिखे। जबकि ननद शिवानी लाल रंग का दुल्हन का जोड़ा पहने हुए थीं। इस तस्वीर में ये तीनों एक साथ खुश नजर आए।
A post shared by Drashti Dhami 💜 (@dhamidrashti) on
दृष्टि ने इससे पहले इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह पर एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में दृष्टि पति नीरज को किस करती दिखी थीं। इस तस्वीर ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। दृष्टि ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में 'दिल मिल गए' सीरियल से की थी।
इस सीरियल के बाद कई सीरियल्स किए जिसमें 'गीत: हुई सबसे पराई' और 'एक था राजा एक थी रानी' शामिल है। आखिरी बार टीवी सीरियल 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' में दिखी थीं। दृष्टि धामी ने नीरज खेमका से शादी साल 2015 में की थी।
गानों में आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल के खिलाफ खुलकर सामने आए कुमार सानू, कहा- नए जमाने का संगीत...