फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सबसे करीबी दोस्त के साथ रातभर पार्टी करती रहीं रश्मि देसाई, 'बिग बॉस 13' में भी दे चुकी हैं साथ

Sun, 01 Mar 2020 01:50 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 01 Mar 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
Rashami Desai celebrates 10 years friendship with Ankita Lokhande shared pictures on Instagram
Ankita Lokhande and Rashami Desai - फोटो : Instagram

'बिग बॉस 13' की पूर्व प्रतियोगी रश्मि देसाई (Rashami Desai) इन दिनों लगातार बयानों की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। कभी वो माहिरा के समर्थन में बयान दे रही हैं तो कभी सिद्धार्थ शुक्ला से अपने झगड़े के बारे में प्रतिक्रिया दे रही हैं। इस बीच रश्मि देसाई ने इंस्टग्रााम पर अपनी सबसे करीबी दोस्त अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के साथ तस्वीरें साझा की हैं। 

Rashami Desai celebrates 10 years friendship with Ankita Lokhande shared pictures on Instagram
Ankita Lokhande and Rashami Desai - फोटो : Instagram

इन तस्वीरों में रश्मि और अंकिता अपनी दस साल की दोस्ती का जश्न मनाती दिखीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रश्मि देसाई ने कैप्शन में लिखा- 'देसाई और लोखंडे।' इसके साथ ही दिल वाला इमोजी भी बनाया। इन तस्वीरों में दोनों एक साथ खुश नजर आईं। 

Rashami Desai celebrates 10 years friendship with Ankita Lokhande shared pictures on Instagram
Ankita Lokhande and Rashami Desai - फोटो : Instagram

तस्वीरों में अंकिता लोखंडे ने काले रंग का वनपीस पहना हुआ है तो वहीं रश्मि देसाई सफेद रंग की ड्रेस पहने हुई हैं। खास बात है कि 'बिग बॉस 13' में भी रश्मि कई बार अंकिता लोखंडे का जिक्र करते हुए दिखी थीं। यहां तक कि अंकिता का रश्मि के लिए एक वॉइस मैसेज भी आया था जिसमें वह उन्हें हिम्मत बनाए रखने की बात कह रही थीं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Desai ❤️Lokhande #bff#bagigirl#solidwomen

A post shared by Rashami Desai (@imrashamidesai) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Rashami Desai celebrates 10 years friendship with Ankita Lokhande shared pictures on Instagram
pavitra rishta - फोटो : file photo

अंकिता और रश्मि दोनों ही टेलीविजन के जाने माने चेहरे हैं। अंकिता 'पवित्र रिश्ता' सीरियल से मशहूर हुई थीं। इसके बाद उन्होंने कई सीरियल्स किए। साल 2019 में 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। रश्मि देसाई की बात करें तो 'बिग बॉस 13' के बाद भी वो लगातार सक्रिय हैं। 

विज्ञापन
Rashami Desai celebrates 10 years friendship with Ankita Lokhande shared pictures on Instagram
Rashami Desai and Sidharth Shukla - फोटो : twitter

रश्मि ने हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला से 'बिग बॉस' में हुए लड़ाई झगड़े पर प्रतिक्रिया दी। टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट से बातचीत के दौरान रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ के बारे में कहा कि 'हम दोनों एक दूसरे को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। वो काफी अच्छा इंसान है। जब शो खत्म होने वाला था हमारे बीच अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी। हम दोनों को पता था कि हमारी लड़ाई कभी खत्म नहीं होगी लेकिन मुझे खुशी है कि शो के खत्म होते होते हम अच्छी तरह से बातचीत करने लग गए थे।'

सिद्धार्थ शुक्ला ने देर रात दोस्तों के साथ की जमकर पार्टी, देखिए जश्न की तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed