फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिद्धार्थ शुक्ला ने देर रात दोस्तों के साथ की जमकर पार्टी, देखिए जश्न की तस्वीरें

Sun, 01 Mar 2020 01:50 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 01 Mar 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
Sidharth Shukla shared party pictures on Instagram for opening Kushal Tandon restaurant
Sidharth Shukla party with stars - फोटो : Instagram

'बिग बॉस 13' के विजेता बनने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) लगातार किसी न किसी वजह से चर्चा में बने हुए हैं। सिद्धार्थ न केवल सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं बल्कि पार्टी में भी स्पॉट हुए। हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सिद्धार्थ अपने दोस्तों के साथ देर रात पार्टी करते हुए दिखाई दिए।

Sidharth Shukla shared party pictures on Instagram for opening Kushal Tandon restaurant
Sidharth Shukla and Kushal Tandon - फोटो : Instagram

इस तस्वीर को शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने लिखा- 'ढेर सारी शुभकामनाएं कुशाल तुम्हारी नई शुरुआत के लिए।' इस तस्वीर में सिद्धार्थ के अलावा कुशाल टंडन, रवि दुबे , कृतिका सेंगर और उनके पति निकितिन धीर भी नजर आए। दरअसल, कुशाल टंडन ने मुंबई में एक रेस्टोरेंट खोला है। इसी रेस्टोरेंट की ओपनिंग का जश्न इन सितारों ने एक साथ मनाया। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Best wishes Kushal for your new venture ..

A post shared by Sidharth Shukla (@realsidharthshukla) on

Sidharth Shukla shared party pictures on Instagram for opening Kushal Tandon restaurant
Yulia, Sohail, Kushal Tandon and Nia Sharma - फोटो : Instagram

कुशाल टंडन के इस रेस्टोरेंट का नाम 'आर्बर 28' लॉन्च किया। कुशाल ने ये रेस्टोरेंट मुंबई के अंधेरी वेस्ट में है। कुशाल के रेस्टोरेंट की लॉन्चिंग सेरेमनी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन तस्वीरों सिद्धार्थ शुक्ला के अलावा कई और सितारे नजर आए जिससें सोहेल खान, यूलिया वंतूर,निया शर्मा, अनूप सोनी,सरगुन मेहता और करणवीर बोहरा का नाम शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth Shukla shared party pictures on Instagram for opening Kushal Tandon restaurant
Sidharth Shukla - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

सामने आई तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला और कुशाल टंडन करीबी दोस्त हैं। दोनों एक दूसरे को गले लगाए दिखे। सिद्धार्थ शुक्ला बीते दिनों अनूप जलोटा के बयान की वजह से भी चर्चा में रहे। अनूप जलोटा 'बिग बॉस' सीजन 12 में आए थे। हाल ही में जलोटा से सिद्धार्थ शुक्ला के सीजन 13 के विजेता बनने को लेकर सवाल पूछा गया तो उनका जवाब हैरान करने वाला था। 

विज्ञापन
Sidharth Shukla shared party pictures on Instagram for opening Kushal Tandon restaurant
Sidharth Shukla and Anup Jalota - फोटो : twitter

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक अनूप ने सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में उनसे पूछे जाने पर कहा कि 'वो जानते नहीं कि सिद्धार्थ शुक्ला कौन हैं। वह कैसा दिखता है। अगर मेरे सामने आ जाए तो उसे पहचान भी नहीं पाऊंगा। जब मैं बिग बॉस के घर में गया तो मेरे लिए वो डेढ़ महीना एक पेड हॉलीडे की तरह था। मुझे दोबारा वहां जाने का मौका मिलेगा तो मैं जरूर जाऊंगा।'

प्रिंस नरूला के प्रपोज करने पर शरमा गईं उनकी पत्नी युविका, बोलीं- 'ये पहली बार...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed