'कौन बनेगा करोड़पति 10' का सफर हर दिन रोमांच से भरा होता है। टीआरपी की लिस्ट में हमेशा टॉप पर रहने वाला ये शो दर्शकों को इस साल भी काफी पसंद आ रहा है। शुक्रवार को कंटेस्टेंट सोनाली धुदाल के आगे के सफर को दिखाया जाएगा। इससे पहले फास्टेस्ट फिंगर राउंड में पूछा गया कि जनवरी से शुरू करते हुए इन दिवस या त्योहारों को पहले से बाद के क्रम में रखें। इसके जवाब में ऑप्शन थे गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती और क्रिसमस।
केबीसी 10: जिस स्कूल में टीचर बनने का था सपना वहां चपरासी बनकर रह गईं सोनाली, अब जीती लाखों रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस सवाल का वैसे तो सभी ने सही जवाब दिया था लेकिन सबसे पहले जवाब देने की वजह से सोनाली धुदाल को हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला। सोनाली अमिताभ बच्चन के सामने काफी नर्वस थीं। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि वो हॉट सीट पर बैठने जा रही हैं।
सोनाली ने कहा कि 'मुझे यकीन ही नहीं आ रहा है कि मैं यहां पर हूं। मैंने जिंदगी में काफी मुश्किलों का सामना किया है उसके बाद लग नहीं रहा था कि मैं यहां तक पहुंच पाऊंगी। जिंदगी में मैं जिला परिषद के स्कूल में टीचर बनना चाहती थी लेकिन आज उसी स्कूल में मैं चपरासी की ड्यूटी कर रही हूं।'
सोनाली ने आगे कहा कि 'हमारा घर जहां पर है वहां केवल खेती से गुजारा नहीं होता था तो मैंने कंडक्टर की नौकरी शुरू की लेकिन वहां भी छेड़खानी होती थी। कुछ लोग पैर से धक्का देते तो कुछ छूने की कोशिश करते थे। मैं भी कम नहीं थी और हाथ में जो बेल्ट होता था उसी से ही सिर पर मार देती थी।' सोनाली के इतना कहते ही अमिताभ बच्चन ने आगे कहा कि हमें आप पर गर्व है।
सोनाली को लिखने का भी शौक है। अमिताभ बच्चन के कहने पर वो अपनी कविता सुनाती हैं कि 'कुछ भी तो नहीं बदला महाभारत में और आज के भारत में। तब भी द्रौपदी का वस्त्र हरण हुआ था वो आज भी हो रहा है। तब भी कुंती अबला ही थी आज भी वो सबला नहीं हुई।' सोनाली की ये कविता सुनकर अमिताभ बच्चन भी तारीफ किए बगैर नहीं रह पाए। केबीसी में सोनाली 12 सवालों का जवाब देकर 12.50 लाख रुपये जीत चुकी हैं। अब वो 25 लाख का पड़ाव पार कर पाती हैं या नहीं, वो तो आज के एपिसोड में ही पता चलेगा।
Aaj ka Bharat aur Mahabharat, inn dono ke beech ki samaanata hain bata rahin humari contestant. Dekhiye gyaan ke iss manch unki rachi yeh kavita jisne kar diya Amitabh Bachchan ko bhi prabhavit. #KBC, aaj raat 9 baje. @SrBachchan pic.twitter.com/olZNsJpsZL