{"_id":"5b8eae8d867a55486048f189","slug":"kbc-10-and-know-about-registration-for-enter-the-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 10: हॉट सीट पर बैठना है तो पार करने होंगे ये 5 पड़ाव, फिर मिलेगा कंप्यूटर स्क्रीन पर पहला प्रश्न","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC 10: हॉट सीट पर बैठना है तो पार करने होंगे ये 5 पड़ाव, फिर मिलेगा कंप्यूटर स्क्रीन पर पहला प्रश्न
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति का 10 सीजन होस्ट कर रहे हैं। इस शो को 20 साल हो चुके हैं। शो में पहली कंटेस्टेंट हरियाणा से आई थी जो 12 लाख जीतकर गेम को क्विट कर गई। लेकिन अगर आप भी होस्ट सीट पर पहुंचकर अपना सपना पूरा करना चाहते हैं तो अापको ये 5 पड़ाव पार करने होंगे....
पहला पड़ाव
2 of 6
TV Show
केबीसी के प्रमोशन के दौरान हर दिन दर्शकों से एक सवाल पूछा जाता है। इन सवालों का जवाब देने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होता है। खास बात यह है कि रजिस्ट्रेशन कराने के भी चार अलग-अलग तरीके हैं। अपना रजिस्ट्रेशन कराने में सफल होने के बाद आपको केबीसी की तरफ से मैसेज दिया जाता है और चयन किए जाने पर शो की टीम आपसे संपर्क करती है।
दूसरा पड़ाव
3 of 6
TV Show
पहले पड़ाव में पूछे गए सवाल का सही जवाब देने वालों में से कुछ लोगों का सिलेक्शन किया जाता है। इसके बाद लगभग 9990 लोगों को कॉल सेंटर एग्जिक्यूटिव फोन करते हैं। कॉल सेंटर अधिकारी आपसे पूछते हैं कि आपने शो में हिस्सा लेने के लिए अपना जवाब भेजा था या नहीं? अगर आप कॉल सेंटर अधिकारी के सवालों का जवाब नहीं दे पाते तो आपको एक बार फिर से कॉल किया जाता है लेकिन अगर दूसरी बार सवालों का अनुकूल जवाब नहीं मिलता है तो आपका रजिस्ट्रेशन कैंसिल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरा पड़ाव
4 of 6
TV Show
ऑडिशन की जगह और तारीख तय होने के बाद कैंडिडेट को अपनी पासपोर्ट साइज की चार कलर फोटो, पैन कार्ड, बर्थ सर्टिफिकेट, पासपोर्ट तथा अन्य जरूरी कागजात अपने साथ लेकर जाना होता है। इसके साथ ही इसी दिन यह भी तय कर लिया जाता है कि शो के दौरान ‘फोन ए फ्रेंड’ की लाइफ लाइन पर वो अपने किस दोस्त को फोन करेंगे? कैंडिडेट को अपने दोस्त का नाम बताने के साथ ही उसकी चार पासपोर्ट साइज फोटो भी देनी होती है।
विज्ञापन
चौथा पड़ाव
5 of 6
TV Show
चौथे पड़ाव में कैंडिडेट को दो राउंड के एंट्रेंस टेस्ट जिसमें लिखित और वीडियो टेस्ट शामिल है से गुजरना पड़ता है। जो कैंडिडेट इस परीक्षा को पास होते हैं वही इस शो में आगे जा पाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।