KBC 10 Contestant हर सीजन में कुछ न कुछ नया जरूर करते हैं जो लोगों में kaun banega crorepati गेम शो के प्रति उत्सुकता और भी बढ़ा देता है। शुक्रवार को 'केबीसी 10' की हॉट सीट पर रोल ओवर कंटेस्टेंट कौशिक चक्रवर्ती बैठे। इन्होंने शुरुआत से ही अच्छा खेला लेकिन शो के दौरान इनकी पत्नी ने अमिताभ बच्चन से कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए।
केबीसी 10 Contestant: पत्नी ने खुलेआम बिग बी को कह दी दिल की बात, देखती रह गईं सासू मां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशिक चक्रवर्ती के साथ 'कौन बनेगा करोड़पति' में उनकी मां और पत्नी आए थे। कौशिक 8वें सवाल तक तीन लाइफलाइन इस्तेमाल कर चुके थे वहीं 10वें सवाल के लिए उन्होंने अपनी जोड़ीदार यानी कि मां को बुलाया। इस सवाल का जवाब कौशिक ने अपनी मां से सलाह मशवरा करके दिया और 3 लाख 20 हजार रुपए जीते।
10वें सवाल तक कौशिक चारों लाइफलाइन इस्तेमाल कर चुके थे। शो के दौरान कौशिक की मां ने न केवल सवाल का जवाब दिया बल्कि अपने बेटे की डांट भी अमिताभ बच्चन के सामने लगाई। शो के दौरान कौशिक चक्रवर्ती ने 6 लाख 40 हजार रुपए जीते। इसके बाद बिग बी ने कौशिक चक्रवर्ती के परिवार के सदस्य को तस्वीर खींचने के लिए बुलाया।
अमिताभ बच्चन के कहते ही कौशिक चक्रवर्ती की पत्नी आईं और उन्होंने दोनों की तस्वीर खींची। फोटो खींचने के बाद बिग बी ने कौशिक की पत्नी से रूबरू हुए तो उन्होंने ऐसी बात कह दी जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए। कौशिक चक्रवर्ती की पत्नी ने अमिताभ बच्चन से कहा 'आइ लव यू'। अमिताभ बच्चन ने उनका शुक्रिया किया। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ने कौशिक से कहा बोल दिया इन्होंने 'आइ लव यू'।
अमिताभ ने कौशिक के कहा- 'अब आप भी किसी को भी आइ लव यू बोल दीजिएगा मार नहीं पड़ेगी आपको'। कौशिक चक्रवर्ती के बाद 'कौन बनेगा करोड़पति' के कर्मवीर एपिसोड में भारतीय नौ सेना की 'तारिणी' टीम आई। यह 6 महिलाओं की वह टीम है जो नाविका सागर परिक्रमा के लिए गई थीं।