फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2021: केबीसी के सेट पर लड़ियां पहनकर पहुंचे अक्षय कुमार, कटरीना संग डांस करते दिखे अमिताभ बच्चन

Mon, 01 Nov 2021 12:28 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 01 Nov 2021 12:28 PM IST
विज्ञापन
KBC 13: Akshay Kumar Katrina Kaif and Rohit Shetty celebrate Diwali along with Amitabh Bachchan Shaandaar Shukravaar special episode
अमिताभ बच्चन के साथ सूर्यवंशी की कास्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ के शानदार शुक्रवार स्पेशल एपिसोड के लिए इस बार अक्षय कुमार, कटरीना कैफ और रोहित शेट्टी ने जमकर मस्ती की। इस खास एपीसोड की शूटिंग पूरी हो चुकी है और शूटिंग की कुछ खास तस्वीरें हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं। 1 नवंबर से 5 नवंबर तक चलने वाले स्पेशल दिवाली वीक के दौरान दिखाए जाने वाले इस एपोसीड के दौरान सेट को दीयों और रंगोली से खासतौर से सजाया गया है। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन अपने खास अंदाज में इस दिवाली उत्सव में अपने प्रशंसकों व दर्शकों को भी शामिल करते दिखेंगे। और, हफ्ते का सबसे खास एपीसोड प्रसारित होगा शुक्रवार को जिसमें अमिताभ बच्चन के साथ ये गेम खेलते नजर आएंगे अक्षय कुमार, कटरीना कैफ और रोहित शेट्टी।

KBC 13: Akshay Kumar Katrina Kaif and Rohit Shetty celebrate Diwali along with Amitabh Bachchan Shaandaar Shukravaar special episode
अमिताभ बच्चन के साथ सूर्यवंशी की कास्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शूटिंग के दौरान केबीसी गेम खेलने के अलावा अक्षय कुमार, कटरीना कैफ और रोहित शेट्टी ने  कुछ मजेदार और दिलचस्प पल भी गुजारे। इस दौरान दर्शकों को 'सूर्यवंशी' के सेट की सफाई करते हुए कटरीना कैफ का खास वीडियो देखने को मिलेगा। इसके अलावा एक खास पेशकश अमिताभ बच्चन और कटरीना कैफ के डांस नंबर की भी इस दौरान शूट की गई।

KBC 13: Akshay Kumar Katrina Kaif and Rohit Shetty celebrate Diwali along with Amitabh Bachchan Shaandaar Shukravaar special episode
अमिताभ बच्चन के साथ सूर्यवंशी की कास्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अमिताभ बच्चन और कटरीना ने ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ शो के सेट पर 'टिप टिप बरसा पानी' गाने पर डांस किया। शूटिंग के दौरान कुछ भावुक पल भी आए जब अक्षय कुमार ने फिल्मों में आने से पहले की अपनी कहानी बताई। लेकिन शो का सबसे खास पल शूटिंग के दौरान वो आया जब अक्षय कुमार ने अमिताभ बच्चन की लड़ियों वाली ड्रेस पहनकर कर उनकी हिट फिल्म याराना के गाने 'सारा ज़माना' पर डांस किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 13: Akshay Kumar Katrina Kaif and Rohit Shetty celebrate Diwali along with Amitabh Bachchan Shaandaar Shukravaar special episode
अमिताभ बच्चन के साथ सूर्यवंशी की कास्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दर्शकों को मस्ती, मनोरंजन, हंसी, गेमप्ले और बहुत-सी खूबियों का अनुभव कराते हुए ये तिकड़ी अमिताभ बच्चन के साथ इस शो में मनोरंजन का मजा बढ़ाते दिखनी वाली है। इस गेम शो के होस्ट बिग बी ने शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार, रोहित शेट्टी और कटरीना कैफ के काम की जमकर तारीफ की। इसी दौरान रोहित शेट्टी ने अमिताभ बच्चन से अनुरोध किया कि वह उनकी मां के लिए लिखे एक ब्लॉग पर हस्ताक्षर करें। इस दौरान रोहित शेट्टी अपने पिता अभिनेता और फाइट मास्टर शेट्टी के अमिताभ बच्चन के साथ अपने पिता के रिश्तों के बारे में कुछ अनजानी बातें भी साझा करते दिखे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed