सब्सक्राइब करें

Kaun Banega Crorepati: हॉट सीट पर 10 हजार ही जीत सकीं संध्या मखीजा, इस सवाल ने डुबोई नैया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Mon, 27 Sep 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
KBC 13: Sandhya could not answer this question on Vidya Balan's film
संध्या मखीजा-अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

कौन बनेगा करोड़पति 13 के मंच पर आज डॉक्टर्स, नर्स, मेडिकल स्टाफ और सफाईकर्मियों को सम्मान दिया गया। आज के शो में ये सभी ऑडियन्स के तौर पर हिस्सा बने थे। आज अमिताभ बच्चन ने केबीसी के मंच से इन सभी डॉक्टर्स, नर्स, मेडिकल स्टाफ और सफाईकर्मियों का शुक्रिया कहा। आज के शो में किसी प्रतिभागी की किस्मत नहीं खुल सकी। हॉट सीट पर पहुंची गुजरात की संध्या मखीजा भी अपने एक गलत जवाब के चलते सिर्फ 10 हजार रुपए जीतकर शो से बाहर हो गईं। गुजरात के राजकोट से आने वाली संध्या मखीजा सरकारी विभाग में स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर हैं। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में उन्होंने सबसे जल्दी जवाब देकर हॉट सीट पर आने का मौका पाया। संध्या की पारी केबीसी में बेशक नहीं ज्यादा चल पाई लेकिन उनकी कहानी काफी प्रेरणा देने वाली है। उन्होंने इस शो को दौरान बताया कि रूढ़िवादी परिवार से आने के बाद भी उन्होंने कैसे अपनी पढ़ाई पूरी की और सरकारी विभाग में नौकरी हासिल की।

Trending Videos
KBC 13: Sandhya could not answer this question on Vidya Balan's film
केबीसी 13 - फोटो : सोशल मीडिया

40 हजार के सवाल का नहीं दे पाईं जवाब
आज 27 सितंबर के शो में आईं संध्या मखीजा 40 हजार रुपए के लिए पूछे गए सवाल का जवाब नहीं दे पाईं और 10 हजार रुपए लेकर उन्हें वापस घर लौटना पड़ा। वो सवाल था कि रानी अहिल्या बाई होल्कर का बनाया किला कौन सी नदी के किनारे मौजूद है? इस सवाल के लिए उन्हें चार ऑप्शन दिए गए। इनमें पहला गोदावरी, दूसरा नर्मदा, तीसरा तापी और चौथा बेतवा था। इस सवाल का सही जवाब था नर्मदा। इस सवाल का सही जवाब संध्या नहीं दे पाईं और निराश होकर वापस चली गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 13: Sandhya could not answer this question on Vidya Balan's film
केबीसी 13: अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कौन से सवालों का दिया सही जवाब
40 हजार रुपए के पड़ाव तक पहुंचने से पहले संध्या मखीजा ने कई सवाल के सही जवाब दिए। इन सवालों में एक था कि कौन सा पक्षी इंसानों की नकल कर लेता है। इसका सही जवाब था तोता। एक अन्य सवाल ये था कि कंप्यूटर कीबोर्ड पर मौजूद पंक्ति में लिखे एफ अक्षर का क्या मतलब होता है? इस सवाल का सही जवाब था फंक्शन।  एक दूसरा सवाल जो संध्या से पूछा गया वो था कि चिट्टियां कलाइयां गाना किस अभिनेत्री के ऊपर फिल्माया गया है। इस सवाल का सही जवाब था जैकलीन फर्नांडीज।

KBC 13: Sandhya could not answer this question on Vidya Balan's film
केबीसी के सेट से अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

पढ़ाई की बदौलत बनी सरकारी अधिकारी
अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठी हुए संध्या की जिंदगी ने काफी उतार चढ़ाव देखे। उन्होंने बताया कि उनके पिता एक फल विक्रेता थे। 19 साल की उम्र से ही संध्या नौकरी करने लगीं थी। अपने पिता की मदद के लिए उन्होंने नौकरी की और इस बात की फिक्र नहीं की कि क्या समाज क्या सोचा है? संध्या के पिता फल बेचा करते थे, हाल में उनका दिल की बीमारी के कारण निधन हो गया था। संध्या ने न सिर्फ अच्छी पढ़ाई की बल्कि  स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। वो अपने परिवार और 2 छोटे भाइयों का ख्याल भी रख रही हैं।

विज्ञापन
KBC 13: Sandhya could not answer this question on Vidya Balan's film
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : Instagram

सरबजीत सिंह पहुंचे हॉट सीट पर
संध्या के गलत जवाब के बाद जो दूसरे कंटेंस्टेंट हॉट सीट पर पहुंचे उनका नाम था सरबजीत सिंह। वो जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन को अपने दिल की बात बताते हुए कहा कि वो अपने परिवार से दूर रहते हैं और उन्हें बड़ा मिस करते हैं। अभी कर सरबजीत सिंह 3.20 लाख रुपए जीत चुके हैं। अब अगले एपिसोड में पता चलेगा कि उनका सफर कहां तक जाएगा क्या वो बन पाएंगे 13 वें सीजन के एक और करोड़पति?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed