फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12: हो गया सलमान खान की फीस का खुलासा, सीजन 12 के लेंगे 300 करोड़ से भी ज्यादा

Tue, 11 Sep 2018 03:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Sep 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
know about host salman khan fees for bigg boss 12
TV Show - फोटो : अमर उजाला

टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 12' का काउंट डाउन शरू हो चुका है और सलमान के फैन्स को सिर्फ 16 सितंबर का बेसब्री से इंतजार है। इधर बिग बॉस 12 के घर का हिस्सा बनने जा रहे कंटेस्टेंट्स की भी लिस्ट तैयार की जा रही है। तो वहीं देर सवेर सलमान की फीस का भी खुलासा हो गया है। बता दें कि सलमान खान इस सीजन छप्पर फाड़ कमाई करने वाले हैं.. तो आइए जानते हैं आखिर प्रति एपिसोड कितने करोड़ रुपये लेंगे दबंग खान... 

know about host salman khan fees for bigg boss 12
salman khan

इस वक्त टीवी और फिल्मी दुनिया में सलमान का सिक्का सबसे ऊपर चल रहा है। जहां उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर रही तो वहीं टीवी रियलिटी शो से भी वह दोनों हाथों से मोटी कमाई कर रहे हैं। बता दें कि पिछले सीजन में सलमान को 11 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड मिले थे तो वहीं इस सीजन में उन्हें बड़ा हाइक मिला है। 

know about host salman khan fees for bigg boss 12
salman khan

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 13 हफ्ते यानी एक महीना एक हफ्ते तक चलता है। ऐसे में शो की बढ़ती टीआरपी देख समय आगे भी बढ़ा दिया जाता है। खैर, बात करें सलमान खान की तो वह इन 13 हफ्तों में सिर्फ शनिवार और रविवार को ही नजर आते हैं यानी 'वीकेंड का वार' में। इसे देखते हुए सलमान शो में 26 एपिसोड में नजर आएंगे। अब इन 26 एपिसोड के हिसाब से उनके खाते में 364 करोड़ रुपये की बड़ी रकम बतौर फीस जा रही है। इस हिसाब से प्रति एपिसोड उनके खाते में 14 करोड़ रुपये जा रहे हैं। लेकिन ये रकम सलमान के मुताबिक नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about host salman khan fees for bigg boss 12
सलमान खान

हर साल बढ़ती बिग बॉस की टीआरपी ने सलमान की डिमांड भी बढ़ा दी है। बता दें कि सलमान ने शो के हिट होने के चलते प्रति एपिसोड 19 करोड़ रुपये मांगे थे। लेकिन शो के मेकर्स इस बात के लिए राजी नहीं हुए। आखिर में लंबी बातचीत के बाद सलमान को 14 करोड़ रुपये से संतुष्ट होना पड़ा। 

विज्ञापन
know about host salman khan fees for bigg boss 12
सलमान खान

सलमान खान ने शो की कमान चौथे सीजन 2010 में संभाली थी। तब से वह इसके 8 सीजन होस्ट कर चुके हैं। ऐसे में शो के मेकर्स का कहना है कि इस बार शो का बजट उनकी उम्मीद के मुताबिक नहीं है इसलिए शो के होस्ट सलमान ही नहीं बल्कि कंटेस्टेंट्स को भी कम फीस मिलेगी। बता दें कि इसी बात के चलते गोवा में हुए शो के प्रीमियर लॉन्च में सलमान ने फीस के सवाल पर चुप्पी साध ली थी और मेकर्स ने भी नोटबंदी का बहाना बताकर पैसा कम देने की बात कही थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed