{"_id":"6298d4ddf9e0564f42187342","slug":"kundali-bhagya-actor-dheeraj-dhoopar-quits-show-shakti-arora-to-play-lead-role-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kundali Bhagya: धीरज धूपर के बाद अब यह एक्टर निभाएगा करण लूथरा का किरदार, जल्द होगी शो में नई एंट्री","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Kundali Bhagya: धीरज धूपर के बाद अब यह एक्टर निभाएगा करण लूथरा का किरदार, जल्द होगी शो में नई एंट्री
टेलीविजन के मशहूर शो कुंडली भाग्य में करण लूथरा का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुए धीरज धूपर ने शो को अलविदा कह दिया। उनके इस शो को छोड़ने के बाद से फैंस काफी मायूस हो गए हैं। वहीं, अब खबर आई है कि शो में एक नए अभिनेता की एंट्री होने वाली है। यह अभिनेता अब करण लूथरा का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।
2 of 4
धीरज धूपर, शक्ति अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
धीरज ने मेकर्स की सहमित के साथ शो छोड़ने का फैसला किया है। धीरज अब कुछ नया करना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने कुंडली भाग्य को अलविदा कह दिया। धीरज को करण लूथरा के किरदार में जनता बहुत पसंद करती है और ऐसे में मेकर्स के लिए यह चुनौती थी कि वह जल्द किसी ऐसी चेहरे की शो में एंट्री कराए, जिससे दर्शकों आसानी से जुड़ सके। अब शो में शक्ति अरोड़ा की की एंट्री होने वाली है। शक्ति इससे पहले 'मेरी आशिकी तुम ही हो' शो में नजर आए थे।
3 of 4
शक्ति अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों के अनुसार धीरज ने शो को अलविदा कहने के बाद मेकर्स अब शो की नई कहानी पर काम कर रहे हैं। सूत्र ने कहा कि धीरज के साथ काम करना काफी अच्छा रहा। अब हम खुश हैं कि शो में नए हीरो के तौर पर शक्ति की एंट्री हो रही है। हम बदलाव के लिए कहानी पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
धीरज धूपर, विन्नी अरोड़ा
- फोटो : Instagram
बता दें कि धीरज धूपर जल्द ही पिता बनने वाले हैं। बीते दिनों उन्होंने अपनी पत्नी विन्नी अरोड़ा के लिए बेबी शॉवर पार्टी का आयोजन भी किया था। दोनों एक टीवी शो के दौरान मिले थे और कुछ साल डेट करने के बाद 2016 में शादी कर ली थी। वहीं, अब दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।