टेलीविजन की दुनिया के सितारे अपने अभिनय और फैशन सेंस से बॉलीवुड हस्तियों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। वे अलग-अलग मोर्चों पर खुद को साबित करने में हमेशा सफल रहे हैं। छोटे पर्दे के अभिनेताओं की फैन फॉलोइंग भी किसी बड़े पर्दे के सेलिब्रिटीज से कम नहीं और आए दिन इनके फैंस की संख्या में बढ़ोतरी होती रहती है। इनकी बढ़ती फैन फॉलोइंग के आधार पर दिव्यांका त्रिपाठी, हिना खान और जेनिफर विंगेट सहित कई अभिनेत्रियां इस समय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम को रूल कर रही हैं। अपने हुस्न और कमाल के ड्रेसिंग सेंस से इन अभिनेत्रियों ने इंस्टाग्राम पर तहलका मचा रखा है। हमने आपके लिए आज ऐसी ही छह अभिनेत्रियों की लिस्ट तैयार की है, जो अपने हुस्न के जादू से सबको दीवाना बना रही हैं।
Popular Instagram TV Actresses: सोशल मीडिया पर राज करती हैं ये छह टीवी एक्ट्रेस, फॉलोअर्स देख उड़ जाएंगे आपके होश
अभिनेत्री का नाम- दिव्यंका त्रिपाठी दहिया
फैन फॉलोइंग- 18.9 मिलियन
दिव्यांका को टेलीविजन पर उनके द्वारा निभाई गई सभी भूमिकाओं के लिए अपने प्रशंसकों से बहुत प्यार मिला है। विशेष रूप से टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' में इशिता के रूप में उनकी भूमिका सबके दिलों में बसी हुई है। उन्हें उनकी ड्रेसिंग सेंस के लिए भी फैंस से बहुत प्यार मिला है।
अभिनेत्री का नाम- हिना खान
फैन फॉलोइंग- 16.6 मिलियन
हिना खान ने टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में न केवल अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया, बल्कि उन्होंने इसमें एथनिक से लेकर मॉडर्न लुक तक के फैशन का भी प्रदर्शन किया है। वह अपने हर रूप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल देखकर कोई भी ये अंदाजा लगा सकता है कि उनकी फैशन सेंस कितनी क्लासी और एलिगेंट है।
अभिनेत्री का नाम- जेनिफर विंगेट
फैन फॉलोइंग- 12.2 मिलियन
ग्लैमरस डीवा जेनिफर विंगट को टेलीविजन की दुनिया की फैशन आइकॉन कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा। उनका फैशन सेंस हमेशा ही सुर्खियों में रहा है और वह कभी भी अपने फैंस को इंप्रेस करने में असफल नहीं होती हैं।
अभिनेत्री का नाम- निया शर्मा
फैन फॉलोइंग- 7.3 मिलियन
लगातार तीसरी बार सबसे सेक्सी एशियाई महिला चुने जाने के बाद निया की प्रसिद्धि में काफी उछाल देखने को मिला है। उनकी ड्रेसिंग सेंस लाजवाब है। उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल देखकर आप हर तरह के कपड़े पहनना सीख सकते हैं। निया हर अवतार में सेक्सी और ग्लैमरस लगती हैं।