फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'महाभारत' के एक सीन में हुई चूक तो सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक, अचानक हिलने लगा था मुर्दा सैनिक

Fri, 08 May 2020 03:25 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 08 May 2020 03:25 PM IST
mahabharat serial soldier moving head and hand viral video
mahabharat - फोटो : social media

लॉकडाउन में दूरदर्शन ने 'रामायण' और 'महाभारत' जैसे पुराने कार्यक्रमों का फिर से प्रसारण शुरू किया। इसका फायदा भी चैनल को मिला और लोगों ने बेहद उत्साहजनक प्रतिक्रिया दी। एक तरफ जहां टीआरपी में उछाल देखने को मिला तो वहीं सोशल मीडिया पर भी 'रामायण' और 'महाभारत' ट्रेंडिंग में बना रहा। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर कई मीम्स भी देखने को मिले।

mahabharat serial soldier moving head and hand viral video
महाभारत - फोटो : Social Media

'महाभारत' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक मुर्दा सैनिक अचानक जीवित हो जाता है। यूजर्स इसे खूब शेयर कर रहे हैं। दरअसल यह सीन भीष्म पितामह के तीर लगने के दौरान का है जब उनके आस-पास कई सैनिक गिरे पड़े हुए हैं।

mahabharat serial soldier moving head and hand viral video
महाभारत - फोटो : Social Media

वीडियो में एक गंभीर सीन चल रहा है। भीष्म पितामह बने मुकेश खन्ना अपना डायलॉग बोल रहे होते हैं। पीछे बैकग्राउंड में बहुत सारे सैनिक मरने की एक्टिंग कर रहे हैं। कैमरे के सामने एक सैनिक लेटा है और धीरे से ऊपर देखने लगता है। थोड़ी ही देर में सैनिक को लगता है कि अभी शूटिंग जारी है तो वो फिर से मरने की एक्टिंग करने लगता है।

विज्ञापन
mahabharat serial soldier moving head and hand viral video
महाभारत का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने लिखा- 'भीष्म पितामह के पीछे एक सैनिक मरने का अभिनय कर रहा है उसके हाथ और सिर हिल रहे हैं।'  एक यूजर ने लिखा, 'भाई शूटिंग चल रही है, थोड़ी देर लेट जा।'

mahabharat serial soldier moving head and hand viral video
गजेंद्र चौहान (युधिष्ठिर) - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि दूरदर्शन पर 'महाभारत' को 1988 से 1990 के बीच दिखाया गया था। 'महाभारत' के निर्देशक बीआर चोपड़ा थे लेकिन इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी तब उनके बेटे रवि चोपड़ा शो की जिम्मेदारी संभालने लगे थे। एक इंटरव्यू में रवि चोपड़ा की पत्नी रेनू ने बताया था कि शो के बजट को लेकर रवि बहुत परेशान रहते थे। शो के एक एपिसोड का बजट छह लाख रुपये था। ऐसे में रवि ने अपने पिता से एक दिन कहा कि वो कितनी भी कोशिश करते हैं लेकिन बजट साढ़े सात लाख से कम नहीं हो पाता। तब बीआर चोपड़ा ने कहा कि वो अपने काम पर फोकस करें बजट का इंतजाम हो जाएगा। इस तरह सीरियल जब बना तो फिर एक इतिहास भी बन गया। 

जब ऋषि कपूर ने रणबीर को दी थी इस करीबी संग शादी की सलाह, आलिया नहीं जानें कौन है वो?
 

अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed