टीवी के पसंदीदा कपल माही विज और जय भानुशाली परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। 20 नवंबर को माही और जय की बेटी का मुंडन हुआ।
माही विज और जय भानुशाली की बेटी का हुआ मुंडन, बदले लुक पर अभिनेता ने कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माही विज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वे अपनी बेटी के साथ हैं। बेटी के मुंडन से पहले माही वीडियो में लकड़ी की काठी गाना गा रही हैं। वहीं उनके परिवार के अन्य सदस्यों को भी देखा जा सकता है। इस दौरान माही ने गुलाबी रंग का पारंपरिक ड्रेस पहना है। वहीं उनकी बेटी ने पीले रंग की ड्रेस पहनी हुई है।
View this post on Instagram
बेटी के मुंडन के बाद माही ने एक अन्य तस्वीर पोस्ट की। बेबी गर्ल के साथ माही बेटी की ओर देखते हुए पोज दे रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘मेरा टकलू।‘ तारा भानुशाली के इंस्टाग्राम से भी एक वीडियो साझा किया गया है। वीडियो में परिवार के सदस्य मुंडन सेरेमनी में डांस कर रहे हैं और एंजॉय करते दिख रहे हैं।
View this post on Instagram
पिता जय ने भी बेटी के साथ का एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में दोनों की जोड़ी देखते ही बनती है। जय ने कैप्शन में लिखा- 'पहले और बाद में... मेरा बाला।' वीडियो में तारा क्यूट अंदाज में जय और माही के दोस्तों को देख रही हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि सीरियल लागी तुझसे लगन में नकुशा का किरदार कर माही विज मशहूर हुईं। माही विज साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2004 में फिल्म अपरिचिंतन में काम किया। मलयालम हॉरर इस फिल्म में उनका किरदार एक भूत का था। माही विज और जय भानुशाली ने साल 2011 में शादी की थी।