सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

मौनी के साथ रिलेशनशिप पर मोहित रैना का बड़ा खुलासा, शादी पर भी कह डाली बड़ी बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 15 Feb 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
Mouni Roy boyfriend Mohit Raina speak up on his wedding and bridal
mohit raina - फोटो : file photo
''देवों के देव महादेव'' में साथ दिखने के बाद से ही टीवी स्टार मोहित रैना और मौनी रॉय के अफेयर की खबरें सुर्खियों में थी। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को स्वीकारा नहीं, लेकिन दोनों की तस्वीरों और बॉन्डिंग ने दोनों के बीच की करीबियों को हमेशा बयां किया है। वहीं पिछले साल मोहित और मौनी के ब्रेकअप की खबरें सामने आई। जहां एक वक्त मौनी ने ये बयान दिया था कि वो और मोहित साथ नहीं है वहीं अब मोहित रैना का चौंकाने वाला बयान भी सामने आ गया है।

 
Trending Videos
Mouni Roy boyfriend Mohit Raina speak up on his wedding and bridal
Mouni Roy - फोटो : file photo
बता दें कि हाल ही में मोहित ने मीडिया को एक इंटरव्यू दिया जिसमें उनसे उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा गया, जिसके जवाब में मोहित ने कहा कि वो इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में शादी कर लेंगे। वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या वो दुल्हन के रूप में मौनी होंगी? तो मोहित ने कहा- ''मैंने कभी मौनी का नाम नहीं लिया। वो शानदार को-स्टार हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mouni Roy boyfriend Mohit Raina speak up on his wedding and bridal
mouni roy - फोटो : social media
मोहित के मुताबिक, मौनी बेहतरीन काम कर रही हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। '' सिर्फ इतना ही नहीं इसके बाद मोहित ने ये खुलासा करते हुए कहा कि ''मैं कभी मौनी के साथ रिलेशनशिप में नहीं था। मेरी शादी तब होगी जब भगवान की मर्जी होगी।'' वहीं जब मोहित से पार्टनर की क्वॉलिटी पूछी गई तो उन्होंने कहा- ''अपनी लाइफ पार्टनर में मैं कोई खास चीज की तलाश नहीं कर रहा हूं। जब मैं परफेक्ट लड़की से मिलूंगा तब ही पता चलेगा। मैं प्लान नहीं बनाता। जिंदगी प्लान के मुताबिक नहीं चलती।''
Mouni Roy boyfriend Mohit Raina speak up on his wedding and bridal
mohit raina - फोटो : file photo
आपको बता दें कि पिछले साल मौनी ने पहली बार मोहित रैना संग अपने रिलेशन पर बयान दिया थाष उन्होंने कहा था कि '' मोहित और मैं दोस्त तक नहीं हैं। मैं लंबे समय से सिंगल हूं।'' वहीं इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में मोनी और अयान के रिश्तों को लेकर खबरें बनी हुई है। 
विज्ञापन
Mouni Roy boyfriend Mohit Raina speak up on his wedding and bridal
mouni roy, mohit raina - फोटो : file photo
मौनी अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अयान के साथ तस्वीरें शयर करती रहती हैं। मौनी ने पिछले साल फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और अब वो अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी लीड रोल में होंगे। वहीं मोहित रैना फिल्म उरी में नजर आए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed