{"_id":"5aa7a7ed4f1c1bbf758b52ad","slug":"myra-singh-replaced-spandan-chaturvedi-in-kulfi-kumar-bajwala-serial","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कुल्फी कुमार बाजेवाला' सीरियल में होगा बड़ा बदलाव, नेगेटिव रोल निभाएगी ये बाल कलाकार","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'कुल्फी कुमार बाजेवाला' सीरियल में होगा बड़ा बदलाव, नेगेटिव रोल निभाएगी ये बाल कलाकार
Tue, 13 Mar 2018 04:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Mar 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
टीवी चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' इन दिनों काफी चर्चा में हैं। इस शो को लेकर सीरियल प्रेमियों में खासा उत्साह है। बताया जा रहा है कि इस सीरियल में नेगेटिव किरदार के लिए बाल-कलाकार स्पंदन चतुर्वेदी का कास्ट किया जाना था, लेकिन उनकी जगह नई बाल कलाकार को लिया गया है।
2 of 4
स्पंदन 'उड़ान' सीरियल में 'चकोर' के बचपन का किरदार निभा चुकी हैं। मीडिया खबरों की मानें तो स्पंदन ने काम की व्यस्तता के चलते सीरियल 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' में काम करने से मना कर दिया। उनकी जगह अब इस सीरियल में मायरा सिंह नजर आएंगी। खास बात यह है कि मायरा इस सीरियल से बतौर बाल कलाकार टीवी में डेब्यू कर रही हैं।
3 of 4
वहीं मायरा ने 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' में काम करने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि टीवी पर उनकी यह पहली शुरुआत है वह अपनी भूमिका को लेकर काफी उत्साहित हैं। मायरा ने सीरियल में अपने किरदार के बारे में बताते हुए यह भी कहा कि वह इस सीरियल में उच्च वर्ग के बच्चे का और एक नकारात्मक भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पता हो कि इस सीरियल की कहानी सात वर्षीया कुल्फी (आकृति शर्मा द्वारा अभिनीत) और हर स्थिति पर गीत बनाने की उसकी योग्यता पर आधारित है। जो अपने गीत से सभी का दिल जीत लेती है। यह सीरियल पठानकोट के निकट एक गांव की पृष्ठभूमि पर निर्मित होगा। इसके अलावा इस सीरियल में मोहित मलिक, अंजली आनंद, पल्लवी राव और मेहुल बुक जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।