{"_id":"5d7bc47e8ebc3e93a553d32b","slug":"nach-baliye-9-shantanu-maheshwari-clash-with-judges-after-urvashi-dholakia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शांतनू और रवीना के बीच अंकों को लेकर हुई झड़प, उर्वशी ढोलकिया के बाद अब वो भी बोले हो रहा है पक्षपात","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
शांतनू और रवीना के बीच अंकों को लेकर हुई झड़प, उर्वशी ढोलकिया के बाद अब वो भी बोले हो रहा है पक्षपात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्टार प्लस पर आने वाले शो 'नच बलिए 9' के हर एपिसोड में कोई न कोई धमाका होता ही है। शो में अब कॉम्पिटिशन काफी बढ़ गया है ऐसा प्रतीत होता है। हर जोड़ी शो में बने रहने के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस देने की पूरी कोशिश कर रही है। कुछ जोड़ी बाहर हो रही हैं तो कुछ वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर वापस आ रही हैं। इसी बीच जोड़ियों और जजेस के बीच झड़पें होने की भी खबरें आई हैं।
कुछ ही वक्त पहले उर्वशी ढोलकिया और जजेस के बीच हुई झड़प की भी खबरें आई थीं, यह बहस पक्षपात को लेकर थी। अब ऐसा ही एक और जोड़ी के साथ होता दिख रहा है। यह खबर शांतनू महेश्वरी और नित्यामी की जजेस से हुई झड़प की है। दरअसल जाने माने डांसर शांतनू महेश्वरी की हाल ही में शो की शूटिंग के दौरान जजेस से बहस हो गई। यह बहस बलिए को दिए जाने वाले अंको को लेकर हुई थी।
3 of 4
Raveena Tandon
- फोटो : instagram
सूत्रों के मुताबिक शांतनू जजेस के द्वारा उन्हें और उनकी बलिए को दिए जाने वाले अंको से खुश नहीं थे। उन्हें लग रहा था कि जजेस बाकी जोड़ियों को लेकर पक्षपात कर रहे हैं और परफॉर्मर के तौर पर उन्हें सही श्रेय नहीं मिल रहा है, इसीलिए शांतनू ने यह बात क्रियेटिव टीम से कही। जब जज रवीना को इस बारे में पता चला तो उन्हें बुरा लगा क्योंकि उनका मानना था की शांतनू को उनके पीछ पीछे जाकर क्रियेटिव टीम से बात करने के बजाए उनसे सीधा बात करनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Shantanu Maheshwari
इसी बात पर शांतनू और रवीना के बीच बहस हो गई, जिसे देखकर सभी लोग हैरान भी रह गए। सूत्र यह भी बताते हैं कि बहस के बाद और परफॉर्मेंस के पहले शांतनू रोए भी थे, क्योंकि इस बहस का कोई हल नहीं निकला था। वहीं कुछ ही वक्त पहले एक एंटरटेनमेंट वेब्साइट ने यह बताया था की शांतनू और नित्यामी कभी रिलेशनशिप में थे ही नहीं, उन दोनों ने शो के कंटेस्टेंट बनने के लिए नाटक किया था। इस बहस के बारे में जानकर और इस एंटरटेनमेंट वेबसाइट की खबर जानकर यही लगता है कि यह जोड़ी अब जल्द ही इस शो को छोड़ सकती है। लेकिन ऐसा नहीं होता तो आगे क्या होगा, इस लिए आपको यह एपिसोड देखना ही पड़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।