फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस से बाहर हुईं नेहा पेंडसे, शो मेकर्स ने बताई ये बड़ी वजह

Sat, 13 Oct 2018 09:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Oct 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
neha pendese is eliminated from the bigg boss house 12
neha pendse

मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के चौथे हफ्ते में सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट नेहा पेंडसे घर से बेघर हो गई हैं। वह पिछले 2 हफ्ते से नॉमिनेट थीं। उनके साथ करणवीर और श्रीसंथ भी नॉमिनेट थे और तीनों ने काल कोठरी की सजा भी एक साथ भुगती थी। वहीं, नेहा को निकालने के पीछे शो मेकर्स ने बड़ी वजह बताई है।

neha pendese is eliminated from the bigg boss house 12
tv show

बता दें कि नेहा को घर में सबसे कमजोर कंटेस्टेंट बताया जाता रहा है और घरवालों के मुताबिक वह किसी भी टास्क में एक्टिव भी नजर नहीं आती थीं। उन्हें शो में भेड़ चाल चलने वाला कंटेस्टेंट बताया गया है जो कभी भी अपना ओपिनियन ही नहीं रखती थीं।

 

neha pendese is eliminated from the bigg boss house 12
tv show

पिछले हफ्ते श्रीसंथ को घरवालों की नजर में बेघर कर सीक्रेट रूम में भेज दिया गया था। लेकिन वोट के आधार पर देखा जाए तो श्रीसंथ को नेहा से ज्यादा वोट मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
neha pendese is eliminated from the bigg boss house 12
bigg boss - फोटो : self

लेकिन नेहा को शो से निकालने की जो सबसे बड़ी वजह है वो यह है कि नेहा हफ्ते का 20 लाख चार्ज कर रही थीं मगर वह घर में ऐसा कुछ भी करती नहीं दिख रही थी जिससे मेकर्स उन्हें और पैसा दे सके। इसलिए शो मेकर्स ने नेहा की कमजोर परफोर्मेंस देख यह फैसला लिया है।

विज्ञापन
neha pendese is eliminated from the bigg boss house 12
bigg boss

आखिर में बता दें कि शो मेकर्स ने जोड़ियों को तोड़ने का मन बना लिया है और अब सभी कंटेस्टेंट सिंगल होकर खेलेंगे। क्योंकि सीजन 12 कंटेस्टेंट्स ने शो को काफी उबाऊ कर दिया है जिसकी वजह से अब बिग बॉस घरवालों के साथ खेल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed