फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Geetanjali Mishra: 'हप्पू की उलटन पलटन' में हुई नई रज्जो की एंट्री! नए तेवर के साथ नजर आईं गीतांजलि मिश्रा

Tue, 19 Nov 2024 02:00 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Tue, 19 Nov 2024 02:00 PM IST
सार

हप्पू की उलटन पलटन की रज्जो के किरदार में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। शो में रज्जो यानी गीतांजलि मिश्रा बिल्कुल अलग से किरदार में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
New Rajjo enters Happu Ki Ultan Paltan Geetanjali Mishra seen with a new attitude
गीतांजलि मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
धारावाहिक ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ में फिर से कुछ फेर बदल देखने को मिल रहे हैं। राजेश का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री गीतांजलि मिश्रा के किरदार 'रज्जो' में कुछ बदलाव किए गए हैं। मेकर्स ने रज्जो को बदल दिया है। जी हां, रज्जो को बदल दिया है मतलब कि इस शो में गीतांजलि मिश्रा के दो किरदार दिखाई देने वाले हैं।
New Rajjo enters Happu Ki Ultan Paltan Geetanjali Mishra seen with a new attitude
गीतांजलि मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @geetanjali_mishra_official
जारी किया प्रोमो वीडियो
अभिनेत्री गीतांजलि मिश्रा ने इस शो के प्रोमो वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में रज्जो भगवान से प्रार्थना करती नजर आ रही हैं, 'हे भगवान कुछ ऐसा कर दो कि घरवालों को मेरी अहमियत पता चल जाए'। इसके बाद वे किडनेप हो जाती हैं और घर में होती है नई रज्जो की एंट्री। गीतांजलि मिश्रा के किरदार और लुक में भी कुछ अंतर किए गए हैं।
New Rajjo enters Happu Ki Ultan Paltan Geetanjali Mishra seen with a new attitude
गीतांजलि मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @geetanjali_mishra_official
गीतांजलि मिश्रा ने साझा की पोस्ट
टीवी के साथ ही सोशल मीडिया पर भी प्रशंसक उन्हें बहुत पसंद करते हैं। शो के नए लुक को भी उन्होंने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट में गीतांजलि मिश्रा ने पोस्ट किया है। गीतांजलि मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अपने नए किरदार की तस्वीरें साझा की हैं। इसमें उन्होंने लिखा है, नकल करने को अक्ल चाहिए या नहीं ये तो नहीं पता लेकिन शक्ल जरूर मिलनी चाहिए।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Geetanjali Mishra (@geetanjali_mishra_official)


विज्ञापन
विज्ञापन
New Rajjo enters Happu Ki Ultan Paltan Geetanjali Mishra seen with a new attitude
गीतांजलि मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @geetanjali_mishra_official
ऐसा है नया किरदार
रज्जो के बदलने के बाद पहला एपिसोड रिलीज हो चुका है। इसमें देखा जा सकता है कि नई रज्जो के कारण दरोगा हप्पू सिंह का चैन छिन गया है। नई रज्जो कैसे घर में आते ही उठा पटक मचा देती है। वो कमरे से हप्पू सिंह को निकाल देती है। रज्जो अपनी सास को घटिया खाना खिला रही है। बच्चों को भी अपनी मां के नए तेवर देख कर कुछ परेशानी सी हो रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed