फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bakhtiyaar Irani Birthday: बख्तियार ने कॉमेडी करके खूब हंसाया, अब पॉडकास्ट के जरिए कर रहे दर्शकों का मनोरंजन

Tue, 19 Nov 2024 10:56 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 19 Nov 2024 10:56 AM IST
सार

टीवी के कुछ ऐसे कलाकार हैं, जो चुनिंदा सीरियल्स ही करते हैं, लेकिन दर्शकों को लंबे समय तक अपने किरदारों के कारण याद रह जाते हैं। इस तरह के कॉमिक एक्टर बख्तियार ईरानी भी हैं। जानिए, उनके एक्टिंग करियर से जुड़ी खास बातें। 
 

विज्ञापन
Bakhtiyaar Irani Birthday Today Known Unknown Facts Related To His Acting Career
बख्तियार ईरानी - फोटो : अमर उजाला

आज टीवी एक्टर बख्तियार ईरानी का जन्मदिन (19 नवंबर 1979) है। यह कलाकार दर्शकों के बीच अपने कॉमिक रोल की वजह से ज्यादा जाना जाता है। अब तक बख्तियार ईरानी ने जिन भी कॉमिक सीरियल में काम किया है, उन सभी में उनके किरदार काफी हटकर और खास रहे। सीरियल्स के अलावा बख्तियार ईरानी कुछ टीवी रियालिटी शो का हिस्सा भी बने। इन दिनों तो वह अपने एक पॉडकास्ट शो के कारण चर्चा में बने हुए हैं। 

Bakhtiyaar Irani Birthday Today Known Unknown Facts Related To His Acting Career
कॉमेडी सीरियल 'बड़ी दूर से आए हैं' - फोटो : सोशल मीडिया

बड़ी दूर से आए हैं में की खूब कॉमेडी 
बख्तियार ईरानी ने शुरुआत से टीवी सीरियल्स में कॉमिक रोल ही किए। इस तरह के किरदार उन पर खूब जंचे भी। खासकर एक कॉमेडी सीरियल 'बड़ी दूर से आए हैं' में बख्तियार ईरानी ने एक ऐसा किरदार निभाया, जिसे हिंदी बोलने में समस्या आती है। साथ ही वह सीरियल के मुख्य किरदारों पर हमेशा शक करता है। इस रोल में बख्तियार को काफी सराहा गया था। इसके बाद भी वह हिट कॉमिक सीरियल में नजर आए।

Bakhtiyaar Irani Birthday Today Known Unknown Facts Related To His Acting Career
बख्तियार पत्नी तनाज के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम-@ tannazirani_

पत्नी संग नच बलिए 2 का बने हिस्सा 
बख्तियार जितनी अच्छी कॉमेडी करते हैं, उतना ही अच्छा डांस भी वह कर लेते हैं। अपना डांस का हुनर उन्होंने एक डांस रियालिटी शो में दिखाया। बख्तियार ने अपनी पत्नी तनाज के साथ डांस रियालिटी शो 'नच बलिए' सीजन 2 में हिस्सा लिया। इस शो में ये दोनों तीसरे स्थान पर रहे। दर्शकों ने भी तनाज के साथ बख्तियार के डांस को खूब सराहा। अब तक भी बख्तियार को डांस से प्यार है, वह तनाज के साथ मिलकर अपनी एक डांस एकेडमी भी चलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bakhtiyaar Irani Birthday Today Known Unknown Facts Related To His Acting Career
बख्तियार ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस में बतौर प्रतिभागी शामिल हुए 
कॉमेडी और डांस में अपना टैलेंट दिखाने के बाद बख्तियार बिग बॉस जैसे रियालिटी शो में गए। वह 'बिग बॉस 3' में बतौर प्रतियोगी नजर आए। इस शो में दर्शकों को असल बख्तियार देखने को मिला, जो मुश्किल परिस्थियों को भी समझदारी से झेल सकता है। इस शो के विनर तो वो नहीं बने, लेकिन दर्शकों ने उस समय बिग बॉस में बख्तियार को काफी पसंद किया उन्हें सपोर्ट किया। कुछ फिल्मों में भी बख्तियार ने छोटे-छोटे रोल किए, लेकिन पहचान उन्हें टीवी सीरियल के माध्यम से मिली।

विज्ञापन
Bakhtiyaar Irani Birthday Today Known Unknown Facts Related To His Acting Career
अली असगर संग बख्तियार - फोटो : इंस्टाग्राम-@bhakhtyar

अब पॉडकास्टर बनकर दर्शकों का मनोरंजन 
इन दिनों तो अपने नए पॉडकास्ट शो को लेकर बख्तियार काफी खुश हैं। वह कॉमिक एक्टर अली असगर के साथ मिलकर एक पॉडकास्ट शो 'चडी बडी' होस्ट करते हैं। इन दिनों इसका दूसरा सीजन दर्शकों को देखने को मिल रहा है। इसमें टीवी के कई नामी कलाकार शामिल होते हैं। बख्तियार इस शो में कई फनी सवाल गेस्ट से पूछते हैं, जिससे शो काफी मजेदार हो जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed