{"_id":"673aed5cf919b1e43106f801","slug":"anupamaa-actress-rupali-ganguly-say-a-woman-cursing-her-because-she-was-playing-villain-on-screen-2024-11-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rupali Ganguly: जब एक महिला ने सुनाई रूपाली को खरी-खोटी, बोली-लोग किरदार और असल शख्स में फर्क नहीं कर पाते","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Rupali Ganguly: जब एक महिला ने सुनाई रूपाली को खरी-खोटी, बोली-लोग किरदार और असल शख्स में फर्क नहीं कर पाते
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Mon, 18 Nov 2024 01:07 PM IST
सार
टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली पिछले दिनों अपनी सौतेली बेटी से हुए विवाद के कारण चर्चा में बनी हुई थीं। हाल ही में उन्होंने एक बात साझा की कि एक महिला ने उन्हें भरे बाजार में खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन
1 of 5
रूपाली गांगुली
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रूपाली गांगुली धारावाहिक 'अनुपमा' में एक सकारात्मक किरदार निभा रही हैं। अपने अब तक करियर में उन्होंने कई और धारावाहिकों में भी काम किया है, जिनमें उन्होंने विलेन के रोल भी किए और कॉमेडी रोल भी निभाए। इस समय तो अनुपमा के तौर पर दर्शक उन्हें काफी पसंद करते हैं लेकिन एक बार एक महिला ने उन्हें सड़क पर ही खरी-खोटी सुना दी थी, यहां तक उस महिला ने रूपाली को अपशब्द भी बोल दिए थे। आखिर ऐसा क्यों हुआ था इस बारे में हाल ही में रूपाली ने खुद बताया।
2 of 5
रूपाली गांगुली
- फोटो : इंस्टाग्राम
नकारात्मक किरदार निभाना रहा कारण
अपने शुरुआती टीवी करियर में रूपाली ने एक धारावाहिक संजीवनी ए मेडिकल बून में काम किया था। इसमें वह डॉ सिमरन के रोल में नजर आईं। धारावाहिक में उनका यह किरदार बहुत ही नेगेटिव रहा। यूं कह लीजिए कि यह एक नकारात्मक और विलेन वाला किरदार था। यह धारावाहिक उस समय खूब प्रसिद्ध हुआ था। ऐसे में लोगों को रूपाली के किरदार सिमरन से भी नफरत हो गई। इसी नफरत का नतीजा था कि एक दिन बाजार में एक महिला ने रूपाली को खरी खोटी सुना दी। इस बारे में रूपाली एक इंटरव्यू में बताती हैं। वह कहती हैं कि संजीवनी ए मेडिकल बून की सह कलाकार गुरदीप कोहली के साथ बाजार जा रही थी तभी उनके पास एक महिला आई। महिला ने गुरदीप को एक तरफ ले जाकर मुझसे दूर रहने की सलाह दी। रूपाली यह भी बताती हैं कि बाद में उस महिला ने उन्हें अपशब्द भी कहे।
3 of 5
रूपाली गांगुली
- फोटो : इंस्टाग्राम
लोग किरदार-असल इंसान में फर्क नहीं कर पाते
रूपाली अपने दिए इंटरव्यू में ही आगे कहती हैं कि दर्शक अकसर ऐसा करते हैं। कभी-कभी वह लोग एक अभिनेता और उनके द्वारा निभाए जा रहे किरदार के बीच अंतर भूल जाते हैं। वैसे रूपाली ने इंटरव्यू में अपने अच्छे अनुभव भी साझा किए उन्होंने बताया कि अब लोग अनुपमा में उनके निभाए किरदार की तारीफ करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रूपाली गांगुली-ईशा वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
रूपाली के साथ हुई कंट्रोवर्सी
पिछले दिनों रूपाली गांगुली अपने सीरियल अनुपमा से ज्यादा अपनी निजी जीवन को लेकर चर्चा में रहीं। दरअसलए उनके पति की बेटी यानी उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने रूपाली ने तमाम तरह के आरोप लगाए। सौतेली बेटी ने कहा कि रूपाली उसे पिता से नहीं मिलने देती है। कई और उल्टी सीधी बातें भी सौतेली बेटी ने रूपाली के बारे में कहीं।
विज्ञापन
5 of 5
रूपाली गांगुली और अश्विन वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @rupaliganguly
पति ने दिया रूपाली का साथ
जो कंट्रोवर्सी रूपाली के साथ हुई है उसमें पति ने उनका पूरा साथ दिया। इस मामले पर रूपाली के पति ने सफाई भी दी। उन्होंने बताया कि रूपाली कहीं भी गलत नहीं है और उस पर लगाए गए आरोप बिल्कुल गलत हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।