निया शर्मा आज किसी पहचान मोहताज नहीं हैं। निया अपनी अदाकारी और अपने अद्भुत फैशन सेंस की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। निया ने इस विशाल मनोरंजन इंडस्ट्री में अपने दम पर एक जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है और वर्षों इसमें काम कर एक कभी न मिटने वाली पहचान बनाई है। अभिनेत्री ने कई शोज में अपने अभिनय को साबित किया है और बड़े पैमाने पर फैन फॉलोइंग भी हासिल की है। अभिनेत्री के टैलेंट के साथ-साथ उनके बोल्ड फैशन सेंस और कॉन्फिडेंस को भी फैंस ने खूब पसंद किया है। इसी वजह से आज उनकी गिनती छोटे पर्दे की टॉप एक्ट्रेसेस में होती है।
Nia Sharma: निया शर्मा ने इंडस्ट्री में पूरे किए 12 साल, बोलीं- 'ऐसा लगता है कल ही शुरू किया था सफर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निया ने आज सिनेमा जगत में खूबसूरत 12 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इसी की खुसी मनाते हुए अभिनेत्री ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया और अपनी इंस्टाग्राम फैमिली के साथ उसका जश्न भी मनाया। कुछ ही देर पहले निया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इंडस्ट्री में अपने 12 साल पूरे करने के जश्न की एक झलक अपने फैंस के साथ साझा की। सामने आई वीडियो में, निया वाइट जींस और क्रॉप टॉप पहने गुब्बारों और शेर के मुंह वाले केक के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वीडियो में एक एन लेटर के आकार का हैम्पर भी दिख रहा है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए निया ने लिखा, 'ऐसा लगता है यह सब कल ही शुरू किया था। 13वें साल में चलना इज लाइक... इस वीडियो के लिए धन्यवाद फ्रेडा, अपर्णा, रीना, आरती, नूर जूरी आयत।' निया के चेहरे पर इंडस्ट्री में सफलता पूर्वक 12 साल पूरे करने की खुशी साफ नजर आ रही है। आपको बता दें कि निया ने स्टार प्लस के शो 'एक हजारों में मेरी बहना है' में मानवी चौधरी की भूमिका निभाकर लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी। इसके बाद वह रवि दुबे के साथ 'जमाई राजा' में काम करती नजर आईं। इतना ही नहीं निया 'खतरों के खिलाड़ी 8' और 'बिग बॉस ओटीटी' जैसे रियलिटी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
इन दिनों निया शर्मा पॉपुलर डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के सीजन 10 में नजर आ रही हैं। शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने की खुशी और घबराहट को लेकर निया शर्मा ने कहा, '11 साल बाद, मुझे झलक दिखला करने का मौका मिला है, जो सिर्फ एक सपना सा लग रहा है। मुझे ऐसा लगता है कि मैंने अपना बोरिया बिस्तर सब डांसिंग हॉल में ही रख लिया है। मैं अपना बेस्ट देने की पूरी कोशिश करूंगी।'