फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निमकी मुखिया से निमकी विधायक बनीं भूमिका गुरंग, इस एक्टर से करती हैं बेइंतहा प्यार

Thu, 29 Aug 2019 11:25 AM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 29 Aug 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
nimki vidhayak actress bhumika gurung loves bollywood actor Aamir Khan
भूमिका गुरंग - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म वेडिंग एनिवर्सरी से डेब्यू करने के बाद भूमिका गुरंग ने टीवी की ओर रुख किया। आज घर घर में भूमिका अपने किरदार निमकी के नाम से ही जानी जाती हैं। सीरियल निमकी मुखिया ने भूमिका को एक नया मुकाम दिया और इस सीरियल की सफलता के बाद अब वह बन चुकी हैं निमकी विधायक। 

nimki vidhayak actress bhumika gurung loves bollywood actor Aamir Khan
भूमिका गुरंग - फोटो : सोशल मीडिया

लोग टीवी से फिल्मों की ओर जाते हैं, पर आपने फिल्म से डेब्यू कर टीवी की ओर रुख किया? 
मैने पहला टीवी शो सात फेरे किया था तब मैं 16 साल की मोटी बच्ची थी। किसी भी किरदार में फिट नहीं बैठती थी इसीलिए समझ नहीं आता था कि कौनसा किरदार सही है। फिर मुझे लगा कि मैंने जल्दी काम करना शुरू कर दिया तो टीवी छोड़ दिया। पढ़ाई पूरी की। पहले आईटी सेक्टर में नौकरी की फिर बैंकिंग सेक्टर में। इस बीच मेरा वजन भी काफी घट गया। इसके बाद मैंने फिल्म में काम किया।

nimki vidhayak actress bhumika gurung loves bollywood actor Aamir Khan
भूमिका गुरंग - फोटो : सोशल मीडिया

अब तो आप घर घर की स्टार बन गई हैं, स्टारडम मिलने के बाद कहीं आम ज़िंदगी खो तो नहीं जाती? 
नहीं, नहीं। अब भी मैं साधारण सी ज़िंदगी ही जीती हूं। टीवी कलाकारों की ज़िंदगी तो ऐसी ही होती है। मेरा मतलब है कि अब भी मेरे पास पूरी आजादी है बाहर जाने की और अपने परिवार से मिलने की। बिना चश्मों के लोग कई बार मुझे नहीं पहचान पाते हैं। अपने परिवार और दोस्तों के साथ आराम से समय बिताती हूं क्योंकि अभी उतनी बड़ी स्टार नहीं हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
nimki vidhayak actress bhumika gurung loves bollywood actor Aamir Khan
भूमिका गुरंग - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनय में किन सितारों से सीख लेती हैं ?
मैं आमिर खान से प्यार करती हूं। मुझे लगता है वह एक उम्दा कलाकार हैं और वह अपने काम के प्रति बेहद समर्पित रहते हैं। उनके अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट से बहुत कुछ सीखती हूं। आलिया भट्ट एकदम नेचुरल कलाकार हैं। रणबीर कपूर भी बहुत ही अच्छे कलाकार हैं और दिन प्रति दिन और अच्छे होते जा रहे हैं। 

विज्ञापन
nimki vidhayak actress bhumika gurung loves bollywood actor Aamir Khan
भूमिका गुरंग - फोटो : सोशल मीडिया

 जब आपको पता चला कि आपके टीवी डेब्यू सीरियल का सीक्वल बन रहा है तो पहली प्रतिक्रिया क्या रही?
मैं खुश थी क्योंकि मुझे लगा निमकी मुखिया सीरियल पूरा होने के बाद मुझे लगता था कि ये किरदार अगले तीन साल तक तो वापस नहीं आएगा पर जब मुझे पता चला कि अब निमकी विधायक बनने जा रहा तो मैं बहुत खुश हुई। दूसरे सीजन के साथ आने की खुशी से ज्यादा नए सीजन में होने वाले बदलावों को लेकर मैं ज्यादा खुश हूं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed