{"_id":"62909c980fbdf3704e10ae7c","slug":"payal-rohatgi-and-sangram-singh-wedding-date-9-july-venue-either-ahmedabad-or-udaipur-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Payal Rohatgi Wedding: 12 साल डेटिंग के बाद एक दूजे के होंगे पायल और संग्राम, इस दिन करेंगे डेस्टिनेशन वेडिंग","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Payal Rohatgi Wedding: 12 साल डेटिंग के बाद एक दूजे के होंगे पायल और संग्राम, इस दिन करेंगे डेस्टिनेशन वेडिंग
पायल रोहतगी जल्द ही संग्राम सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। कुछ दिनों पहले संग्राम सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर जुलाई में शादी की बात कही थी। तभी से दोनों की शादी की तारीख को लेकर अटकले लगाई जे रही थीं। बीच में खबर भी आई कि दोनों 29 जुलाई को शादी करने वाले हैं। लेकिन शादी की सही डेट अब सामने आई है। संग्राम सिंह ने अपना पूरा वेडिंग प्लान बताया है।
2 of 4
पायल रोहतगी, संग्राम सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
संग्राम सिंह ने शादी की बात पर कहा, ‘मैं उत्साहित भी हूं और नर्वस भी। हम दोनों कई सालों से साथ में हैं और हमारी जिंदगी में शादी एक महत्वपूर्ण पहलू है। हम दोनों एक साथ नई जर्नी शुरू करने वाले हैं। हमारी शादी की तारीख तय करने में मेरी मां और बहन ने मदद की और अब हम 9 जुलाई को शादी करने जा रहे हैं। हम डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे। फिलहाल वेडिंग वेन्यू फाइनल किया जा रहा है।’
3 of 4
पायल रोहतगी, संग्राम सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
संग्राम सिंह और पायल की शादी में परिवार और करीबी लोग ही शामिल होंगे। दोनों शादी के बाद मुंबई में अपने दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी करने की योजना बना रहे हैं। संग्राम ने बताया, ‘शादी को दो बार टालना पड़ा, क्योंकि हमारे अपनों का नुकसान हुआ। मुझे हमेशा से पता था कि मुझे पायल जैसा साथी नहीं मिलेगा। हमारे माता-पिता अब उम्रदराज हो गए हैं और हम दोनों भी कई वर्षों से साथ हैं। ऐसे में शादी तो करनी ही थी। हां, पायल और उसके परिवार वालों ने भी मुझे कभी ये कदम उठाने के लिए मजबूर नहीं किया।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पायल रोहतगी, संग्राम सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि संग्राम और पायल की मुलाकात 2011 में 'सर्वाइवर इंडिया' शो में हुई थी। इस शो के दौरान ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। एक साल बाद पायल ने अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया था। पायल और संग्राम 12 साल से एक साथ हैं और 2014 में सगाई भी कर चुके हैं। अब दोनों 9 जुलाई शादी करने जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।