फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khatron Ke Khiladi 12: साउथ अफ्रीका में खतरों का सामना करती दिखाई देंगी रुबीना दिलैक, बताई शो करने की असली वजह

Fri, 27 May 2022 10:54 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 27 May 2022 10:54 AM IST
विज्ञापन
Rubina Dilaik on taking up Rohit shetty Khatron Ke Khiladi 12 and the list of contestant jannat zubair to munawar faruqui
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram

रोहित शेट्टी जल्द ही टीवी पर अपने शो 'खतरों के खिलाड़ी' के नए सीजन के साथ वापस लौट रहे हैं। हाल ही में शो के कंटेस्टेंट की कंफर्म सूची भी सामने आ चुकी है। 'खतरों के खिलाड़ी 12' के लिए आयोजित की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में शो का हिस्सा बने सभी सितारे पहुंचे थे। इस बार शो में रुबीना दिलैक भी खतरों का सामना करती हुई नजर आएंगी। रुबीना को लेकर पिछले सीजन में भी खबर आई थी कि वह अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ शो का हिस्सा बनेंगी लेकिन उन्होंने ऑफर को ठुकरा दिया था। वहीं, रुबीना ने इस साल शो का हिस्सा बनने की वजह बताई है।

Rubina Dilaik on taking up Rohit shetty Khatron Ke Khiladi 12 and the list of contestant jannat zubair to munawar faruqui
रुबीना दिलैक - फोटो : insta

रुबीना ने अभिनव के साथ शो न करने को लेकर कहा कि वह उस वक्त सीरियल 'शक्ति' के चलते व्यस्त थीं। इसी वजह से वह 'खतरों के खिलाड़ी' का हिस्सा नहीं बनी थीं। उन्होंने कहा, 'इस अभी मेरे पास कोई सीरियल नहीं था, तो मैंने सोचा कि घर में रहकर क्या करना है। इससे अच्छा है काम करूं, तो मैंने शो के लिए हां कर दी।'

Rubina Dilaik on taking up Rohit shetty Khatron Ke Khiladi 12 and the list of contestant jannat zubair to munawar faruqui
रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने आगे कहा कि उन्हें नहीं पता है कि इस शो में वह कैसे आगे बढ़ेंगी। उनका मानना है कि उनके पास इच्छाशक्ति है, जो उन्हें आगे ले जाएगी। वह अपनी कमजोरी को अपने पास रखने में विश्वास रखते हैं न कि अपनी ताकत को दिखाने में। उन्होंने कहा कि वह एक प्रतिस्पर्धी व्यक्ति नहीं हैं और शो में खुद की लड़ाई लड़ेंगी। जब उनसे पूछा गया कि अगर वह हार गईं तो उसे कैसे लेंगी? इस पर उन्होंने कहा कि अगर आप हारने से प्रभावित होते हैं, तो आप मूर्ख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rubina Dilaik on taking up Rohit shetty Khatron Ke Khiladi 12 and the list of contestant jannat zubair to munawar faruqui
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

जब रुबीना से सवाल किया गया कि साउथ अफ्रीका जाने से पहले अभिनव ने आपको क्या टिप्स दिए, तो उन्होंने कहा कि हम दोनों अलग-अलग चीजों में माहिर हैं। मेरी अपनी ताकत है। इस शो के लिए कोई निश्चित मंत्र नहीं है, जो वह मुझे दे सके। अभिनव ने मुझसे सिर्फ इतना कहा था कि मैं यह कर सकती हूं और मुझे उस पर विश्वास है।
 

विज्ञापन
Rubina Dilaik on taking up Rohit shetty Khatron Ke Khiladi 12 and the list of contestant jannat zubair to munawar faruqui
ये सितारे हैं खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस बार 'खतरों के खिलाड़ी 12' में 'लॉकअप' के विजेता मुनव्वर फारूकी, 'बिग बॉस' फेम प्रतीक सहजपाल, राजीव अदातिया और निशांत भट्ट, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की नायरा यानी शिवांगी जोशी शामिल हैं। वहीं, जन्नत जुबैर, सृति झा, मोहित कुमार, चेतना, एरिका पैकर्ड और कोरियोग्राफर तुषार भी खतरों का सामना करते नजर आएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed