फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pearl V Puri Birthday: पहले ही सीन से घर-घर में छा गए थे पर्ल पुरी, सिर्फ एक गलती पड़ गई करियर पर भारी

Sun, 10 Jul 2022 10:58 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 10 Jul 2022 10:58 AM IST
विज्ञापन
Pearl V Puri Birthday special lesser known facts about naagin 3 handsome actor pearl v puri career and life
पर्ल वी पुरी - फोटो : insta

छोटे पर्दे पर सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर अपनी शुरुआत करने वाले पर्ल वी पुरी आज टेलीविजन इंडस्ट्री पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। अभिनेता पर्ल 10 जुलाई यानी आज अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। अभिनय के क्षेत्र में कदम रखने से पहले पर्ल ने बतौर मॉडल भी काम किया और फिर छोटे पर्दे पर डेब्यू के बाद वह घर-घर में पहचाने गए। हालांकि अभिनेता का फिल्मों में आने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन उन्होंने गर्लफ्रेंड की वजह से अभिनय की ओर रुख किया था और उनका फैसला सही भी रहा। पर्ल ने अपने करियर और जिंदगी में जहां अच्छा समय देखा तो वहीं कुछ वक्त उनके लिए बुरे सपने की तरह रहा। तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं, उनके करियर और जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।

Pearl V Puri Birthday special lesser known facts about naagin 3 handsome actor pearl v puri career and life
पर्ल वी पुरी - फोटो : insta

पर्ल वी पुरी के के पिता एक बिजनेसमैन थे और इसलिए वह चाहते थे कि उनका बेटा भी व्यवसाय में उनका साथ दे, लेकिन पर्ल ने अभिनय की दुनिया को चुना। इस बारे में अभिनेता पर्ल वी पुरी ने एक बार मीडिया बातचीत में खुलासा किया था कि उनकी गर्लफ्रेंड बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बड़ी फैन थी और वही चाहती थीं कि पर्ल अभिनय की दुनिया में अपना करियर बनाएं। इसी वजह से पर्ल अपने पिता की मर्जी के खिलाफ तक चले गए थे और मुंबई आ गए। हालांकि जब पर्ल अपना मुकाम बना चुके थे, तब उनकी गर्लफ्रेंड का कहना था कि वह अभिनय छोड़ दें, लेकिन पर्ल ने अपने करियर से समझौता नहीं किया और इस तरह से उनकी रिलेशनशिप खत्म हो गई।

Pearl V Puri Birthday special lesser known facts about naagin 3 handsome actor pearl v puri career and life
पर्ल वी पुरी - फोटो : Instagram

टीवी की दुनिया से मिली पहचान
मुंबई आने के बाद अभिनेता पर्ल के असली इम्तिहान की शुरुआत हुई और हर कलाकार की तरह उन्हें भी संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने शुरुआत में विज्ञापनों में काम किया, वहीं एक दो फिल्मों में काम करने के बाद जब पहचान नहीं मिली तो पर्ल ने टीवी की दुनिया की ओर रुख किया। जहां न सिर्फ वह अपने अभिनय बल्कि गुड लुक्स के लिए भी पहचाने गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pearl V Puri Birthday special lesser known facts about naagin 3 handsome actor pearl v puri career and life
पर्ल वी पुरी - फोटो : insta

पहले सीरियल से ही पहचाने गए पर्ल
बतौर मॉडल काम कर चुके पर्ल वी पुरी ने मुख्य कलाकार के रूप में छोटे पर्दे पर अपने करियर की शुरुआत सीरियल 'फिर भी न माने बद्तमीज़ दिल से की थी। हालांकि यह सीरियल ज्यादा लंबा नहीं चला, लेकिन अपने लुक्स की वजह से पर्ल वी पुरी पहले सीरियल से ही पहचाने जाने लगे थे। एक्टर पर्ल सबसे ज्यादा पॉपुलर एकता कपूर के शो 'नागिन 3' से हुए। इस शो से वह माहिर की भूमिका में नजर आए थे।

विज्ञापन
Pearl V Puri Birthday special lesser known facts about naagin 3 handsome actor pearl v puri career and life
पर्ल वी पुरी - फोटो : insta

पर्ल की जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर
अभिनेता पर्ल के लिए साल 2021 बेहद मुश्किलों भरा रहा। दरअसल उनके ऊपर एक नाबालिग से रेप का आरोप था और इसको लेकर उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी। इसी दौरान पर्ल की मां भी कैंसर से जूझ रही थी। इस दौरान अभिनेता बुरी तरह टूट गए थे और यहां तक कि उन्होंने सोशल मीडिया तक से खुद को दूर कर लिया था। फिलहाल अब वह सभी आरोपों से बरी हो चुके हैं, लेकिन इससे उनकी निजी जिंदगी के साथ ही करियर पर भी बुरा प्रभाव पड़ा और वह लंबे से किसी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आए हैं। अब चर्चा है कि वह जल्दी ही छोटे पर्दे पर वापसी कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed