{"_id":"62e15b179b359d3d8f51e937","slug":"rakhi-sawant-adil-khan-marriage-in-bigg-boss-16-house-actress-urges-makers-to-fulfil-her-desire","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rakhi Sawant : ‘बिग बॉस 16’ में बॉयफ्रेंड आदिल से शादी करने वाली हैं राखी सावंत! ड्रामा क्वीन ने कही ये बात","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Rakhi Sawant : ‘बिग बॉस 16’ में बॉयफ्रेंड आदिल से शादी करने वाली हैं राखी सावंत! ड्रामा क्वीन ने कही ये बात
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपने बयानों के चलते अक्सर ही लाइमलाइट में रहती हैं। राखी कुछ न कुछ ऐसा कह या कर देती हैं कि उनका नाम सुर्खियों में बना ही रहता है। इन दिनों राखी मैसूर के बिजनेसमैन आदिल खान दुर्रानी को डेट कर रही हैं। हाल ही में राखी ने 'बिग बॉस 16' का हिस्सा बनने की इच्छा जताई है। इसके साथ ही राखी ने शो में आदिल के साथ शादी करने को लेकर भी बात की।
2 of 4
आदिल खान-राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत 'बिग बॉस' के पिछले तीन सीजन का हिस्सा रह चुकी हैं। 'बिग बॉस 15' में राखी अपने पति रितेश के साथ आई थीं, लेकिन दोनों बाहर आने के बाद अलग हो गए। वहीं, अब राखी आदिल को डेट कर रही हैं। एक इंटरव्यू के दौरान राखी ने कहा कि अगर हम दोनों 'बिग बॉस हाउस' में रहे, तो बिग बॉस ही हमारे शादी कराएंगे। निकाह कराएंगे पक्का। मैं कहती हूं कि बिग बॉस हाउस में मेरा निकाह आदिल से करा दो। अगर हम शो में गए तो आदिल भी कहेंगे कि बिग बॉस मेरे शादी राखी से कराओ, मैं तैयार हूं।
3 of 4
राखी सावंत-आदिल
- फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत ने हाल ही में बताया था कि आदिल की एक्स गर्लफ्रेंड उन्हें परेशान कर रही है। राखी ने कहा था, 'आदिल की एक्स गर्लफ्रेंड ने हमारी जिंदगी बर्बाद कर दी है। हर दो दिन में वह फोन करती है और खुद को मारने या कोई प्राइवेट वीडियो जारी करने की धमकी देती है। वो मुझे फोन करके कहती है कि आदिल तुम्हारा इस्तेमाल कर रहा है और अभी भी मुझसे प्यार करता है। ये बात हमें परेशान कर रही है। हम इसको लेकर खूब बहस कर रहे हैं। मुझे नहीं पता कि मुझे क्या करना है। मुझे लगता है कि प्यार को लेकर में बदकिस्मत हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि राखी सावंत ने 2006 में 'बिग बॉस 1' में हिस्सा लिया था। शो से वह 84वें दिन बेदखल हो गई थीं। इस सीजन को राहुल रॉय ने जीता था। सीजन 14 में राखी चौथे स्थान पर रही थीं। इसके बाद वह 'बिग बॉस 15' में वाइल कार्ड के रूप में आईं और 7वें पायदान पर रही। 15वें सीजन को तेजस्वी प्रकाश ने जीता था। वहीं, अब 'बिग बॉस 16' जल्द ही आने वाला है, जिसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।