रामानंद सागर का प्रतिष्ठित धारावाहिक 'रामायण' दूरदर्शन पर अपने सभी एपिसोड दिखाने के बाद अब स्टार प्लस पर शुरू हो गया है। इस सीरियल के लिए ऐसा उत्साह देखने को मिल रहा है कि लोग इससे जुड़ी हर बात जानना चाहते हैं। हाल ही में शो में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कलाकार सुनील लहरी एक मजेदार किस्सा शेयर किया।
जब 'रामायण' की शूटिंग में सरेआम खुल गई थी अभिनेता की धोती, सुनील लहरी ने सुनाया मजेदार किस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनील लहरी ने शूटिंग के दौरान का वो किस्सा शेयर किया जब उनकी धोती खुल गई थी। एक वीडियो शेयर करते हुए सुनील ने बताया, 'जब हम लोग रथ में बैठे आश्रम से वापस आते हैं और महल में जाते हैं तो उस वक्त बहुत सारे लोग हमारा स्वागत करने के लिए वहां होते हैं। उस समय चलते हुए मेरे पांव में, मेरी ही धोती अचानक फंसकर खुल गई। लेकिन अच्छा हुआ कि उस वक्त मैंने कमरबंद पहना था जिस वजह से धोती खुलते-खुलते बच गई।'
सुनील ने आगे बताया, 'मैंने फिर उस वक्त शत्रुघन का किरदार निभाने वाले अपने को-स्टार समीर को इशारा करके उसे सम्भालने के लिए कहा। उन्होंने मेरी धोती को पीछे से पकड़ा और ऐसे फिर हमने उस सीन को शूट किया। वो बहुत ही मुश्किल सीन था और हम उसे काट नहीं सकते थे।'
Ramayan episode 3 behind the scene dhoti Aur snaan Ka Rahasya pic.twitter.com/8AzsuTJtAh
बता दें कि रामायण ने दूरदर्शन पर ऑन एयर होते हुए टीआरपी के पिछले पांच साल पुराने सभी रिकार्डों को ध्वस्त कर दिया था। इस शो ने टीआरपी के मामले में कुछ ऐसे करतब कर दिखाए जो पिछले कुछ सालों में किसी भी चैनल पर किसी भी धारावाहिक ने नहीं किए। अब जब रामायण दूरदर्शन पर खत्म हो चुका है तो फैंस अब स्टार प्लस पर दोबारा रामायण देख रहे हैं।
'रामायण' का पहली बार प्रसारण 1987 में दूरदर्शन पर हुआ था। शो में अरुण गोविल ने राम, दीपिका चिखलिया ने सीता और अरविंद त्रिवेदी ने रावण का किरदार निभाया है। सभी कलाकार इन दिनों खूब चर्चा में हैं। फैंस अपने इन चहेते कलाकारों के लिए सम्मान की मांग भी कर रहे हैं।
'पोल डांस' करते हुए इस अभिनेत्री ने साझा किया वीडियो, सलमान खान के एक्स जीजा को कर रही हैं डेट