{"_id":"62319130416bb26bfc7734e7","slug":"rang-jau-tere-rang-mein-serial-star-cast-celebrated-holi-2022-at-the-set-for-the-upcoming-show-see-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2022: \"रंग जाऊं तेरे रंग में\" के कलाकारों ने सेट पर खेली होली, तस्वीरों में देखिए रंगों का धमाल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Holi 2022: "रंग जाऊं तेरे रंग में" के कलाकारों ने सेट पर खेली होली, तस्वीरों में देखिए रंगों का धमाल
धारावाहिक ‘रंग जाऊं तेरे रंग में’ दर्शकों का बेपनाह प्यार हासिल कर रहा है। ध्रुव और धानी की जिंदगी मे जैसे मोड़ आ रहे हैं, शो में भी टर्न ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। इस शो में होली के सेलेब्रेशन का सीक्वेंस भी नजर आएगा। धानी चौबे का रोल कर रही मेघा रे ने बताया कि शो में नया टर्न आने वाला है। होली के दिन मेरा इस घर मे आखरी दिन होगा। इस दिन ड्रामा अपने हाई पॉइंट पर होगा। अगर होली में हमें छुट्टी मिली तो परिवार और दोस्तो के साथ जमकर होली मनाऊंगी।
2 of 4
रंग जाऊं तेरे रंग में
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ध्रुव पाण्डेय का किरदार अदा कर रहे करम राजपाल ने बताया कि होली कलरफुल त्योहार है हमारे देश का। और सभी रंगों में रंग गए हैं और हमारे शो का नाम भी है रंग जाऊं तेरे रंग में, तो यह परफेक्ट मौका है दूसरों को भी रंगों में रंगने का। शो में काफी टर्न ट्विस्ट आ रहे है। प्यार मोहब्बत नफरत बहुत कुछ है। मैं इस शो के मेकर्स की तारीफ करूंगा जो खूब दिल लगाकर यह शो बना रहे हैं।
3 of 4
रंग जाऊं तेरे रंग में
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
काशीनाथ पाण्डेय का किरदार अदा कर रहे सुदेश बेरी ने बताया कि हमारे शो में तो होली का त्योहार आ चुका है यही फर्क होता है रियल और रील लाइफ में। ध्रुव के भाई अभिषेक का रोल कर रहे उदित शुक्ला ने बताया कि हम सब बेहद उत्साहित हैं। होलिका जलने के बाद का जो सीक्वेंस है वह बवाल मचाने वाला है जिसमे काफी मसाला और ड्रामा है। यह एपिसोड आप लोग मिस मत करियेगा क्योंकि इस सीक्वेंस के बाद स्टोरी में काफी बदलाव आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रंग जाऊं तेरे रंग में
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कहानी के मुताबिक ध्रुव और धानी की ज़िंदगी मे जो कुछ चल रहा है इसी बीच सृष्टि उनकी लाइफ में वापस आना चाहती है। तो सृष्टि किस हद तक जा सकती है। क्या ध्रुव और धानी का रिश्ता बरकरार रह पाएगा? इसके लिए आपको धारावाहिक ‘रंग जाऊं तेरे रंग में’ देखना पड़ेगा क्योंकि होली वाले दिन 30 दिन कम्प्लीट हो जाएंगे, दर्शकों को याद होगा कि यह सिर्फ 30 दिनों की शादी थी। उसके बाद धानी को अपने घर वापस जाना था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।