{"_id":"62089503fe83255aa75cf678","slug":"rashami-desai-birthday-special-net-worth-flats-car-collection-some-of-most-expensive-things-owned-by-rashmi-desai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rashami Desai Birthday: कभी खाने को घर में नहीं होता था निवाला, आज करोड़ों की मालकिन हैं रश्मि देसाई","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Rashami Desai Birthday: कभी खाने को घर में नहीं होता था निवाला, आज करोड़ों की मालकिन हैं रश्मि देसाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
रश्मि देसाई
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी की लोकप्रिय अदाकारा रश्मि देसाई का आज जन्मदिन है। 2006 में अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली रश्मि देसाई ने आर्थिक तंगी की वजह से 16 साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। एक साक्षात्कार के दौरान रश्मि देसाई ने अपना दुख व्यक्त करते हुए बताया था कि 'मेरी मां एक सिंगल पेरेंट थी। एक समय ऐसा भी था जब हमारे पास दो वक्त की रोटी के लिए भी पैसे नहीं हुआ करते थे। मां अकेले दिन-रात हमारे पेट भरने के लिए महनत करती थीं। इसलिए मैंने 16 साल की उम्र में ही कमा करना शुरू कर दिया था।'
2 of 4
रश्मि देसाई
- फोटो : instagram/imrashamidesai
टीवी की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस
टीवी, हिंदी और भोजपुरी फिल्मों के अलावा वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं रश्मि देसाई को असल पहचान 2008 में आए हिंदी धारावाहिक 'उतरन' से मिली। इस सीरीयल में रश्मि ने तपस्या का किरदार निभाया था। इसके बाद वह सिद्धार्थ शुक्ला के साथ सीरियल 'दिल से दिल तक' में नजर आईं। अपने अभिनय के दम पर हर किसी के दिलों पर राज करने वाली रश्मि देसाई का नाम जल्द ही टीवी की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस की सूची में शामिल हो गया। वह बिग बॉस 13 और बिग बॉस 15 का हिस्सा भी रहीं। इसके अलावा उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 6 में भी हिस्सा लिया था।
3 of 4
रश्मि देसाई
- फोटो : इंस्टाग्राम
5 फ्लैट की मालकिन हैं रश्मि देसाई
14 साल से अभिनय की दुनिया में काम करने वाली रश्मि देसाई 5 फ्लैट की मालकिन हैं। अभिनेत्री के पास कई महंगी कारों का कलेक्शन भी है। जिसमें 60 लाख से लेकर 3 करोड़ रुपये वाली मसर्डीज भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रश्मि देसाई
- फोटो : instagram/imrashamidesai
इतने करोड़ है रश्मि देसाई की नेट वर्थ
नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार, रश्मि देसाई की कुल संपत्ति 7.12 करोड़ रुपये की है। रश्मि देसाई 'रावण' और 'मीत मिला दे रब्बा' नामक धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं, जिन्हें समीक्षकों द्वारा सराहा गया। देसाई को भोजपुरी और हिंदी फिल्मों जैसे 'साथी संघती' और 'ये लम्हे जुदाई के' में उनके अभिनय के लिए भी जाना जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।