{"_id":"59f1640a4f1c1bd9798b85a6","slug":"rishta-likhenge-hum-naya-trailer-launch-tejasswi-prakash-back-as-diya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बदल गया 'पहरेदार पिया की' सीरियल का नाम, नया ट्रेलर हुआ लॉन्च","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बदल गया 'पहरेदार पिया की' सीरियल का नाम, नया ट्रेलर हुआ लॉन्च
amarujala.com- Presented by : शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
तेजस्वी प्रकाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादों के बाद ऑफ एयर हुए शो 'पहरेदार पिया की' पहरेदार यानि कि दिया एक बार फिर से टेलीविजन पर अपनी वापसी कर रहीं हैं। दिलचस्प बात ये है कि इस बार वो किसी आठ साल के बच्चे की पहरेदार नहीं बल्कि 'रिश्ता लिखेंगे हम नया' लेकर आ रहीं हैं। इस सीरियल में ज्यादातर कलाकारों के नाम पहले सीरियल के ही रहेंगे।
तेजस्वी प्रकाश
'रिश्ता लिखेंगे हम नया' सीरियल का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया है जो बेहद इंटस्ट्रिंग है। ट्रेलर में रोहित सुचांती रतन के किरदार में नजर आ रहें हैं जबकि तेजस्वी दिया की दमदार भूमिका में नजर आ रहीं हैं जो किसी का भी दिल जीत सकता है।
पढे़ं- शाहिद नहीं बॉबी देओल को साइन करने वाले थे इम्तियाज, करीना के एक फैसले ने बर्बाद कर दिया करियर
पढे़ं- शाहिद नहीं बॉबी देओल को साइन करने वाले थे इम्तियाज, करीना के एक फैसले ने बर्बाद कर दिया करियर
रिश्ता लिखेंगे हम नया
55 सेकेंड के ट्रेलर में रतन को फॉरेन रिटर्न दिखाया गया है। दिया रतन को अपनी हवेली के बारे में बता रहीं हैं कि तभी रतन अचानक से पानी में कूद जाता है और उसे बचाने के लिए दिया भी। हालांकि दिया को बाद में इस बात का पता चलता है कि वो उसके साथ मजाक कर रहा है लेकिन बाद वो रतन की जान मगरमच्छ से बचाती हुई दिखाई दे रहीं हैं।
पढ़ें- अब BMC के निशाने पर आए अमिताभ बच्चन, भेजा अवैध निर्माण का नोटिस
पढ़ें- अब BMC के निशाने पर आए अमिताभ बच्चन, भेजा अवैध निर्माण का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
तेजस्वी प्रकाश
ट्रेलर के आखिरी की लाइंस आपको इस सीरियल की स्टोरी लाइन की हिंट जरूर दे सकता है जिसमें कहा गया है कि दिया अपने पिता से 12 साल पहले किए वादे को निभा रही हैं। ट्रेलर में दिया और रतन की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है वहीं लोकेशन भी दर्शकों का दिल आसानी से जीत सकता है।
अगली स्लाइट में देखिए ट्रेलर
पढ़ें- Video: धोनी की बेटी ने गाया ये सुपरहिट गाना, इंटरनेट पर बनी सिंगिंग स्टार
अगली स्लाइट में देखिए ट्रेलर
पढ़ें- Video: धोनी की बेटी ने गाया ये सुपरहिट गाना, इंटरनेट पर बनी सिंगिंग स्टार
विज्ञापन
तेजस्वी प्रकाश
'रिश्ता लिखेंगे हम नया' सीरियल 7 नवंबर से रात 9 बजे टेलीकास्ट होगा हालांकि इस सीरियल के बारे में मेकर्स का कहना है कि भले ही इसमें किरदारों के नाम पुराने हो लेकिन ये 'पहरेदार पिया की' सीरियल का सीक्वल नहीं है। इसकी स्टोरी लाइन पहले सीरियल से बिल्कुल अलग है।