फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस : श्रीसंथ ने किए शो में अबतक 5 सबसे बड़े खुलासे, पहले 2 ने उजाड़ दिया उनका करियर

Thu, 29 Nov 2018 03:14 PM IST
अरविंद कुमार. एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
अरविंद कुमार. एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Nov 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
s sreesanth 5 shocking revelation in bigg boss 12
sreesanth

बिग बॉस 12 में पहुंचे पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीसंथ शुरुआत से ही शो में सुर्खियां बटोर रहे हैं। शो को अब दो महीने से भी ज्यादा का समय हो गया है और वह अभी तक घर में जगह बनाए हुए हैं। श्रीसंथ ने इन दो महीने में हुए हर टास्क में बखेड़ा खड़ा किया है और अभी भी वह कोई कम कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बता दें कि श्रीसंथ ने कभी रोकर और तो गाली देकर दर्शकों की नजरों में जगह बनाई रखी लेकिन इस बीच श्रीसंथ ने घर में जो खुलासे किए वो तो वाकई में देश और दुनिया को चौंकाने वाले हैं..तो आइए जानते हैं उन 5 बड़े खुलासों के बारे में...

s sreesanth 5 shocking revelation in bigg boss 12
sreesanth and romil - फोटो : bigg boss

बता दें कि बिग बॉस 12 के घर में श्रीसंथ ने क्रिकेट को लेकर बहुत ही चौंका देने वाला खुलासा किया था। उन्होंने उस वाकया को बिग बॉस के घर में छेड़ा जिसे लेकर दुनियाभर में श्रीसंथ सुर्खियों में आ गए थे। बात कर रहें आईपीएल में क्रिकेटर हरभजन के सरेआम श्रीसंथ को चांटा मारने की सच्चाई की जिसे श्रीसंथ ने खुद घर में बताई। श्रीसंथ ने बताया कि भज्जी ने चांटा नहीं ब्लकि उन्हें मुक्का मारा था। इस खुलासे के बाद दुनिया और क्रिकेट जगत में श्रीसंथ की ही चर्चा चलती रही।

s sreesanth 5 shocking revelation in bigg boss 12
Sreesanth

इसके बाद श्रीसंथ ने घर में एक और बड़ा बम तब फोड़ा जब उन्होंने मैच फिक्सिंग को लेकर खुलासा किया। इस खुलासे के बाद तो श्रीसंथ ने उनके आलोचकों के मुंह पर ताला ही लगा दिया। श्रीसंथ बिग बॉस में यह कहते सुनाई दिए, 'मैंने कुछ नहीं किया, कोई सबूत भी नहीं है, कुछ भी नहीं था फिर भी उन्होंने मुझे जेल भेजा। जेल जाने वाला मैं पहला क्रिकेटर हूं, जब मैं जेल में था तो मां तनावग्रस्त हो गईं थी।' उन्होंने कहा, 'मुझे बाहर फेंकने जैसा महसूस हुआ, जब मुझे आकर कहा गया कि मुझे मैदान से बाहर निकलना होगा। मैं अपने बच्चे को उसके एनुअल स्पोर्ट्स डे पर भी दौड़ते हुए देखने नहीं जा सका।'

विज्ञापन
विज्ञापन
s sreesanth 5 shocking revelation in bigg boss 12
sreesanth

वहीं, श्रीसंथ की तरफ से तीसरा सरप्राइज यह रहा है कि काफी लंबे समय बाद वह एक बार फिर अपने डांसिंग रंग में रंगते दिखे। शो में उन्होंने फिल्म हम से है मुकाबला के सुपरहिट गाने मुंह काला मुकाबला पर जबरदस्त डांस कर सबको चौंका दिया। बता दें कि श्रीसंथ को डांस करने का भी बहुत शौक है। इससे पहले वह एक स्टेज शो में भी अपनी बेहतरीन परफोर्मेंस दे चुके हैं। 

विज्ञापन
s sreesanth 5 shocking revelation in bigg boss 12
salman and Sreesanth - फोटो : twitter

श्रीसंथ ने बिग बॉस 12 में कदम रखते ही तहलका मचा दिया था। उनका एक हफ्ते में ही बिग बॉस के घर से दिल भर गया था। ऐसे में उन्होंने बार-बार घर जाने की रट लगाए रखी और आज भी श्रीसंथ बात-बात पर रोते हुए नजर आते हैं और घर जाने की जिद कर बैठते हैं।  बता दें कि श्रीसंथ ने एक नहीं कई बार बिग बॉस के घर की दीवार फांदने की कोशिश की है लेकिन घरवालों के कहने पर वह खुद को हर बार रोक लेते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed