टीवी सीरियल में कई सारी एक्ट्रेस ऐसी हैं जो शादीशुदा का रोल निभाती हैं। सीरियल में उन्हें पत्नी होने के साथ-साथ बहू, बेटी यहां तक कि दादी का किरदार भी निभाना पड़ता है। दिलचस्प बात यह है कि कई एक्ट्रेस जो सीरियल में इन सभी रिश्तों को बखूबी निभाती हैं वह असल जिंदगी में अविवाहित हैं। तो चलिए आज हम आपको टीवी की उन एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं जो सीरियल में तो शादीशुदा दिखाई गई हैं लेकिन रियल लाइफ में अभी तक कुंवारी हैं।
सीरियल की इन 7 बहुओं को असल जिंदगी में अभी तक है दूल्हे का इंतजार, एक ने बच्ची को लिया गोद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवांगी जोशी
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा का रोल निभा रहीं शिवांगी जोशी की उम्र महज 20 साल है। इस सीरियल में शिवांगी जोशी बेटी, बहू और पत्नी का किरदार निभा रही हैं। हालांकि शिवांगी असल जिंदगी में शादीशुदा नहीं है। इस सीरियल में शिवांगी और कार्तिक की जोड़ी काफी पसंद की जाती है।
हिना खान
हिना खान इस वक्त 'कसौटी जिंदगी की 2' सीरियल में नजर आ रही हैं। इस सीरियल में हिना खान कोमोलिका का किरदार निभा रही हैं। इस रोल के लिए हाल ही में हिना खान बेस्ट एक्ट्रेस निगेटिव रोल का 'इंडियन टेली अवॉर्ड' जीत चुकी हैं। हिना खान भी असल जिंदगी में शादीशुदा नहीं है।
अविका गौर
महज 21 साल की टीवी एक्ट्रेस अविका गौर दो सीरियल में पत्नी का किरदार निभा चुकी हैं। अविका 'बालिका वधू' के अलावा 'ससुराल सिमर का' सीरियल में भी शादीशुदा का रोल निभा चुकी हैं। हालांकि असल जिंदगी में वह कुंवारी हैं।
देवोलीना भट्टाचार्य (Devoleena Bhattacharjee)
'साथ निभाना साथिया' की एक्ट्रेस देवोलीना भी कुंवारी हैं। इस सीरियल में देवोलीना ने गोपी बहू का किरदार निभाया था। देवोलीना की उम्र 28 साल है और वह अभी तक कुंवारी हैं।