फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

24 साल बाद सलमान ने माधुरी के साथ दोहराया सबसे फेमस सीन, देखकर बजी सीटियां

Mon, 04 Jun 2018 02:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 04 Jun 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan and Madhuri Dixit recreate Hum Aapke Hai Koun scene in Dance Deewane show
salman khan
सलमान खान और माधुरी दीक्षित ने भले ही एक साथ कम फिल्मों में काम किया हो लेकिन इनकी जोड़ी ऑन स्क्रीन सुपरहिट रही हैं। सलमान खान इन दिनों 'रेस 3' फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। इस दौरान वह रियलिटी शो 'डांस दीवाने' पहुंचे जिसे माधुरी दीक्षित जज कर रही हैं। शो के दौरान इन दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर आपकी 24 साल पुरानी याद ताजा हो जाएगी।
Salman Khan and Madhuri Dixit recreate Hum Aapke Hai Koun scene in Dance Deewane show
salman khan
'डांस दीवाने' शो में सलमान खान के साथ जैकलीन फर्नांडीज और अनिल कपूर के अलावा बाकी स्टार्स भी फिल्म 'रेस 3' को प्रमोट करने पहुंचे थे। इस दौरान सलमान और जैकलीन ने जमकर मस्ती की। यहां तक कि सलमान ने कई प्रतियोगियों के साथ डांस भी किया। वैसे तो शो के दौरान सलमान सबसे ज्यादा मस्ती करते हुए नजर आए लेकिन तभी एक कंटेस्टेंट ने कुछ ऐसा कह दिया कि सलमान को माधुरी के साथ स्टेज पर आना पड़ा। 
Salman Khan and Madhuri Dixit recreate Hum Aapke Hai Koun scene in Dance Deewane show
salman khan
'डांस दीवाने' में एक महिला बतौर कंटेस्टेंट आई और उसने माधुरी दीक्षित के गाने 'मेरा पिया घर आया ओ राम जी' गाने पर डांस किया। इस महिला को इस तरह डांस करते हुए सलमान और माधुरी बहुत खुश हुए। बाद में इस महिला ने बताया कि वह सलमान और माधुरी की बहुत बड़ी फैन है। इस महिला ने शो के दौरान कुछ तस्वीरें दिखाईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan and Madhuri Dixit recreate Hum Aapke Hai Koun scene in Dance Deewane show
salman khan
इन तस्वीरों में महिला पति के साथ सलमान और माधुरी की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के फेमस पोज में दिखाई दे रही थी। तभी महिला के कहने पर सलमान और माधुरी स्टेज पर आए और 24 साल पुराने एक सीन को दोबारा दोहराया। यह वही सीन है जिसमें सलमान कुर्सी पर बैठकर ऊपर देख रहे हैं तो वहीं उन्हें माधुरी भी देख रही हैं। 
विज्ञापन
Salman Khan and Madhuri Dixit recreate Hum Aapke Hai Koun scene in Dance Deewane show
salman khan
आपको बता दें, सलमान खान और माधुरी दीक्षित की 'हम आपके हैं कौन' फिल्म 1994 में रिलीज हुई थी जो कि सपुरहिट रही थी। सलमान और माधुरी ने अपने फिल्मी करियर में एक साथ महज चार फिल्में की हैं। इन फिल्मों में साजन, दिल तेरा आशिक, हम आपके हैं कौन और हम तुम्हारे हैं सनम शामिल हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed