फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान ने बदला नच बलिए का कॉन्सेप्ट, इस फोगाट बहन को मिला 'सुल्तान' का साथ

Thu, 04 Jul 2019 12:52 PM IST
Avinash Pal मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 04 Jul 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
Salman khan Changed Nach Baliye 9 Concept, Babita Phogat will be part of show
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की सुपरहिट फिल्म दंगल की प्रेरणास्रोत रहीं फोगाट बहनों को अब दबंग सुल्तान खान का साथ मिला है। सलमान खान की कंपनी इन दिनों नच बलिए के नौवें सीजन की तैयारियों में लगी है। पता चला है कि इस शो में फोगाट बहनों में छोटी बबीता भी नजर आने वाली हैं।
Salman khan Changed Nach Baliye 9 Concept, Babita Phogat will be part of show
salman khan - फोटो : instagram

नच बलिए 9 में आखिर तक क्या होगा, ये तो किसी को नहीं पता लेकिन शो को लेकर चल रही तैयारियां ही इतनी सुर्खियां बटोर रही हैं कि शो के टेलीविजिन पर आने का इंतजार बढ़ता जा रहा है। सलमान खान प्रोडक्शंस ने इस शो में प्रतिभागियों का परिचय कराने के लिए सबसे पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह से संपर्क किया। इस बीच मौनी रॉय का नाम भी इसी काम के लिए सामने आया।

Salman khan Changed Nach Baliye 9 Concept, Babita Phogat will be part of show
Nach Baliye 9 - फोटो : twitter
शो के जजेस को लेकर रवीना टंडन के अलावा तमाम दूसरे नाम हवा में तैर रहे हैं लेकिन अभी तक किसी का नाम आधिकारिक रूप से न चैनल घोषित कर रहा है न ही सलमान खान की कंपनी। बबीता के अपने होने वाले पति विवेक सुहाग के साथ इस शो का हिस्सा बनने की खबर के साथ ये भी साफ हो गया है कि शो का आइडिया थोड़ा बदला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman khan Changed Nach Baliye 9 Concept, Babita Phogat will be part of show
salman khan - फोटो : social media
पहले इस शो में सिर्फ ऐसी जोड़ियां बननी थीं, जो पहले रिश्तों में रहे और बाद में किसी वजह से दूर हो गए। अब इस शो में जो लोग अब भी रिश्ते में हैं, वे भी शामिल होने जा रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed