{"_id":"5b979521867a557ec86b9b52","slug":"salman-khan-fees-in-bigg-boss-season-12-to-sumeet-sachdev-post-top-5-television-weekly-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस में सलमान की फीस से लेकर 'तारक मेहता' में 2 किरदारों की वापसी तक, 5 खबरें रहीं सुर्खियों में","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस में सलमान की फीस से लेकर 'तारक मेहता' में 2 किरदारों की वापसी तक, 5 खबरें रहीं सुर्खियों में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 11 Sep 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
TV NEWS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बुद्धू बक्सा' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
salman khan bigg boss
'बिग बॉस' 12 में सलमान हर एपिसोड के लेंगे 14 करोड़
टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 12' का काउंट डाउन शरू हो चुका है और सलमान के फैन्स को सिर्फ 16 सितंबर का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच सलमान खान की फीस का भी खुलासा हो गया है। सीजन 11 के लिए सलमान ने 11 करोड़ रुपए पर एपिसोड लिए थे। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं इस सीजन के लिए उन्होंने फीस बढ़ा दी है। कहा जा रहा है कि वह इस सीजन में हर एपिसोड के 14 करोड़ रुपए लेंगे।

Sumeet Sachdev
'ये हैं मोहब्बतें' एक्टर पर टूटा दुखों का पहाड़
एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में मणि का किरदार निभाने वाले एक्टर सुमित सचदेवा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सुमित ने सोशल मीडिया पर जैसे ही इस बात की जानकारी दी इंटरनेट पर सनसनी छा गई है। इस एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे की मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी के बॉस को बताया है।

dayaben
डॉ हाथी और दयाबेन की तारक मेहता में वापसी
बेटे के जन्म के बाद से दिशा 'तारक मेहता' शो में नजर नहीं आई थी। वहीं इस शो में डॉ हाथी का किरदार निभाने वाले कवि कुमार आजाद का भी निधन हो गया था। शो के निर्माता एक तरफ दिशा वकानी से संपर्क बनाए हुए थे तो वहीं दूसरी ओर कवि कुमार की जगह किसी और को कास्ट करने की कोशिशें शुरू कर दी थी। अब ऐसी खबरे आ रहीं है कि दिशा वकानी का शो में वापस आना पक्का हो गया है तो वहीं कवि कुमार की जगह निर्मल सोनी शो में डॉ हाथी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

prince narula and yuvika chaudhary
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी के डेट आई सामने
बिग-बॉस सीजन 9 में शुरू हुई प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की लव स्टोरी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। बीते कई दिनों से इन दोनों की शादी की खबरें सामने आ रही थी लेकिन कन्फर्म नहीं थी कि आखिर कब ये दोनों दूल्हा-दुल्हन बनने वाले हैं लेकिन अब इस राज से पर्दा उठ चुका है। दोनों 12 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे।