टेलीविजन की दुनिया पर सालों से राज कर रहा सब टीवी का सबसे चर्चित कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और इसके सभी कलाकार हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इस धारावाहिक को पसंद करने वालों की संख्या भी बहुत है। धारावाहिक में टप्पू सेना के सबसे छोटे सदस्य यानी कि गोगी आज अपना 19वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर शो की पूरी टीम ने भी उन्हें बधाई दी है।
19 साल के हुए 'गोगी' उर्फ समय शाह, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की टीम ने इस तरह दी शुभकामनाएं
इस शो के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए गोगी उर्फ समय शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई हैं। इस ट्वीट में समय गांधा की शो से ही गोगी के किरदार वाली एक तस्वीर साझा की गई है। तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, 'टप्पू सेना के सबसे छोटे लेकिन उतने ही ज्यादा शरारती गोगी उर्फ समय शाह को हम सभी की तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं। फटाफट आप लोग भी अपने बर्थडे बिशेज कॉमेंट सेक्शन में भेजिए।'
Tapu Sena ke sabse chote lekin utne he jyaada shararti, Gogi aka Samay Shah, ko hum sabhi ki taraf se janamdin ki shubhkamanye! Fatafat aap bhi apne birthday wishes comments section mein bhejiye. #HappyBirthdayGogi #TMKOC #TaarakMehtaKaOoltahChashmah pic.twitter.com/NHhO0YrdYz
इस पोस्ट पर शो के तमाम फैंस भी गोगी उर्फ समय शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' धारावाहिक सबसे पसंदीद शो है। ये ऐसा शो के जो कि लोगों को हंसाने- गुदगुदाने के साथ ही सीख भी देता है। शो की फैन फॉलोइंग भी दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है।
बात करें समय शाह की तो उन्हें क्रिकेट में बेहद दिलचस्पी है। समय शाह शो में ही टप्पू का किरदार निभा चुके भव्य गांधी के कजिन भी हैं। वहीं अक्तूबर में ऐसी खबरें आईं थीं कि समय के घर के बार कुछ गुंडों ने उनके ऊपर अटैक कर दिया था। हालांकि इन खबरों को खारिज करते हुए समय शाह ने कहा कि उन्हें एक व्यक्ति ने मारने की धमकी दी है, लेकिन उनके साथ हमले जैसी घटना नहीं हुआ है।
समय शाह ने इंस्टाग्राम के जरिए इस बात जानकारी दी थ। उन्होंने लिखा था, 'दो दिन पहले वह शख्स मेरी बिल्डिंग में आया था और बिना किसी वजह के ही गालियां देने लगा था। मैं नहीं जानता कि वह कौन था और क्यों मुझे गालियां दे रहा था? उसने मुझे धमकी भी दी थी कि तुम्हें मार दूंगा। मैं यह जानकारी उन लोगों को दे रहा हूं, जो मुझे प्यार करते हैं। मुझे लगता है कि ऐसा करना बेहतर होगा यदि मुझे या मेरे परिवार को कुछ होता है।'
पढ़ें: बादशाह का विवादों से रहा है पुराना नाता, नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने के अलावा इन खबरों से भी रहे चर्चा में
