फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद को लेकर यह क्या बोल गई टीवी एक्ट्रेस, खुल जाएगी इंडस्ट्री की पोल

Mon, 07 May 2018 12:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 07 May 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
Sargun Mehta talked about nepotism in bollywood gave example Kartik Aaryan and Nushrat Bharucha
छोटे पर्दे पर अपने एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली टीवी एक्ट्रेस सरगुन मेहता ने फिल्म इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने फिल्मों में स्टार किड्स और आउटसाइटर (बाहरी) के बीच के अंतर पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई अहम बातें कही हैं, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 
Sargun Mehta talked about nepotism in bollywood gave example Kartik Aaryan and Nushrat Bharucha
मीडिया ने सरगुन मेहता से बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद पर कई सवाल पूछे। सरगुन ने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बॉलीवुड में अच्छे रोल कभी भी हम लोगों (बाहरी) को नहीं मिलते हैं, हम उन रोल पर कभी ऑडिशन भी नहीं देते, क्योंकि उनके ऑडिशन पहले ही हो चुके होते हैं। उनका मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में स्टार किड्स होने के कारण होता है।
Sargun Mehta talked about nepotism in bollywood gave example Kartik Aaryan and Nushrat Bharucha
अपनी बातों को उदाहरण के साथ बताते हुए सरगुन मेहता ने कहा कि पिछले कुछ सालों में कितने बाहरियों को बॉलीवुड में रोल मिले हैं। उन्होंने प्यार का पंचनामा एक्ट्रेस नुशरत भरूचा और कार्तिक आर्यन का जिक्र करते हुए कहा कि इन दोनों स्टार को किसी ने भी लॉन्च नहीं किया और न ही इन दोनों को बड़े बजट की फिल्मों में काम मिला, वहीं इन दिनों ने छोटी फिल्मों में इसलिए काम किया क्योंकि उनके लिए यह फिल्में एक मौके के जैसी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sargun Mehta talked about nepotism in bollywood gave example Kartik Aaryan and Nushrat Bharucha
आपको बता दें कि सरगुन मेहता 'बालिका वधू' और 'जमाई राजा' जैसे कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। सरगुन को कई पंजाबी गानों में भी देखा जा सकता है। वह इन दिनों पंजाबी फिल्मों में भी काम कर रही हैं। उनके पति रवि दूबे भी कई टीवी सीरियल में नजर आ चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed