{"_id":"5aeeb4954f1c1b350a8b8634","slug":"salman-khan-produce-tv-show-for-sohail-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉबी देओल के बाद भाई की किस्मत संवारने को आगे आए सलमान, पानी की तरह बहाएंगे पैसा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बॉबी देओल के बाद भाई की किस्मत संवारने को आगे आए सलमान, पानी की तरह बहाएंगे पैसा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 06 May 2018 04:35 PM IST
विज्ञापन
सलमान और सोहेल खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सोहेल खान जल्दी ही छोटे पर्दे पर डेब्यू करने वाले हैं। खबर है कि वह एक टीवी सीरीज में नजर आने वाले हैं। खास बात यह कि उनके इस शो को प्रोड्यूस बॉलीवुड के सुल्तान यानि सलमान खान करेंगे। रिपोर्ट की माने तो उनका यह शो महान रेस्लर 'द ग्रेट गामा' के जीवन पर आधारित होगी।
puneet issar
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक इस टीवी सीरियल की कहानी पुनीत इस्सर ने लिखी है और वही डायरेक्ट भी करेंगे। बताया यह भी जा रहा है कि शो की टीम ने बीते साल पटियाला में पहले सीरीज के कुछ एपिसोड शूट भी कर लिए हैं।
सोहेल खान
- फोटो : self
रिपोर्ट में इस बात की जानकारी भी दी गई है कि इसे कौन से चैनल पर टेलीकास्ट किया जाएगा, इसका फैसला भी हो चुका है। शो के आगे के एपिसोड पंजाब के बाद मुंबई और लंदन के स्टेडियम में शूट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
the great gama
पंजाब में जन्मे गामा दुनिया के सामने उस वक्त बड़ा नाम बनकर उभरे थे जब उन्होंने स्ट्रांग मैन कॉम्पिटिशन जीता था। इसके अलावा गामा कई विदेशी पहलवानों से फाइट कर चुके हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सोहेल खान जिम में कड़ी मेहनत कर रहे हैं ताकि वह गामा की तरह तगड़े दिख सकें।
विज्ञापन
salman
बता दें कि सलमान खान एक बार फिर अपने पुराने टीवी शो 'दस का दम' में नजर आने वाले हैं। यह शो जून में टेलीकास्ट किया जाना है।