{"_id":"5aee79e84f1c1b6e098b8387","slug":"divyanka-tripathi-says-not-ready-to-have-a-baby-it-is-a-big-responsibility","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां बनने को लेकर कुछ ऐसा बोलीं दिव्यांका त्रिपाठी, जानकर विवेक दहिया को लग सकता है झटका ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
मां बनने को लेकर कुछ ऐसा बोलीं दिव्यांका त्रिपाठी, जानकर विवेक दहिया को लग सकता है झटका
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 06 May 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
Divyanka Tripathi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी की फेमस बहू दिव्यांका त्रिपाठी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दिव्यांका इन दिनों सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में नजर आ रही हैं। इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह जिंदगी से जुड़े कई राज से पर्दा उठा रही हैं। यह वीडियो एक चैट शो का है जिसका हिस्सा जल्द ही दिव्यांका बनने वाली हैं। इस बीच दिव्यांका त्रिपाठी ने पहली बार मां बनने को लेकर खुलकर बात कही।
Divyanka Tripathi
दिव्यांका जल्द ही राजीव खंडेलवाल के शो 'जज्बात' में नजर आएंगी जो जीटीवी पर प्रसारित होगा। इस शो के दौरान दिव्यांका ने न केवल अपने अफेयर के बारे में बात की बल्कि फैमिली प्लानिंग को लेकर भी अपनी राय रखी। दरअसल, कुछ दिन पहले दिव्यांका के प्रेग्नेंट होने की खबरें आ रही थीं। इन बातों में कितनी सच्चाई है इसके बारे में दिव्यांका ने बताया।
Divyanka Tripathi
दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा - 'यह पूरी तरह से पति-पत्नी का फैसला है। समय को ध्यान में रखकर यह फैसला नहीं लिया जा सकता। सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप दोनों का रिश्ता कैसा है। समय के साथ पति-पत्नी का रिश्ता और भी गहरा हो जाता है। हम दोनों अभी इस जिम्मेदारी के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Divyanka Tripathi
'जज्बात' शो जल्द ही टेलीकास्ट होने वाला है जिसकी पहले गेस्ट दिव्यांका और विवेक दहिया होंगे। हाल ही में इस शो का प्रोमो वायरल हो रहा है जिसमें दिव्यांका पति विवेक के साथ कुछ रोमांटिक पल बिताएंगी तो वहीं एक सवाल उनकी आंखों में आंसू भी ले आएगा। प्रोमो में दिव्यांका यह कहती हुई नजर आ रही हैं कि ब्रेकअप की वजह से उनकी जिंदगी के 8 साल बर्बाद हुए।
A post shared by sandiipsikcand (@sandiipsikcand) on
विज्ञापन
divyanka Tripathi
आपको बता दें, दिव्यांका अपने पहले सीरियल ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ के को-स्टार शरद मल्होत्रा के साथ काफी लम्बे समय तक रिश्ते में थी। इसी के साथ दिव्यांका इस बात का खुलासा करती है वह उनकी जिंदगी का ऐसा मोड़ था, जिसमें वह अंधविश्वास में भी यकीन करने लगी थीं। दिव्यांका और विवेक की शादी साल 2016 में हुई थी।