फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर क्यों सबके सामने रो पड़ी टीवी की बहू, पति को देखते ही लौट आई चेहरे पर मुस्कान

Sun, 06 May 2018 12:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 06 May 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
divayanka tripathi and vivek dahiyas juzzbaat promo check out here

एक्टर राजीव खंडेलवाल जल्द ही छोटे पर्दे पर एक चैट शो के जरिए वापसी करने वाले हैं। इस शो में पहली गेस्ट टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी होंगी जो अपने पति के साथ दिखेंगी। शो के प्रोमो से पता चलता है कि दिव्यांका अपनी जिंदगी के कई राज दर्शकों से शेयर करेंगी। 

divayanka tripathi and vivek dahiyas juzzbaat promo check out here
राजीव खंडेलवाल

राजीव खंडेलवाल के इस शो का प्रसारण जी टीवी पर होगा और इसका नाम 'जज्बात' है। इस शो में राजीव दूसरे कलाकारों की जिंदगी के राज खोलने की कोशिश करेंगे। बता दें कि शो का पहला प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है।
 

 

JUZZBAATT - Saturday and Sunday 7pm only on ZEE TV 🙏🏻🙏🏻 This episode is indeed special ❤️❤️ @divyankatripathidahiya @vivekdahiya Thank you ..

A post shared by sandiipsikcand (@sandiipsikcand) on

divayanka tripathi and vivek dahiyas juzzbaat promo check out here
Divyanka Tripathi

दिव्यांका के फैंस की संख्या लाखों में है ऐसे में जब वो पहले एपिसोड में आएंगी तो जाहिर है शो की टीआरपी पर इसका पॉजीटिव असर पड़ेगा। मेकर्स ने इसी सोच के साथ ही पहले एपिसोड के लिए दिव्यांका त्रिपाठी को बुलाया है। शो के दौरान दिव्यांका अपने पति के साथ रोमांटिक पल बिताती हुई भी नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
divayanka tripathi and vivek dahiyas juzzbaat promo check out here
दिव्यांका और विवेक

प्रोमो में दिव्यांका त्रिपाठी बताती हैं कि किस तरह ब्रेकअप ने उनकी जिंदगी के कीमती 8 साल बर्बाद किए। दरअसल दिव्यांका त्रिपाठी एक्टर शरद मल्होत्रा के साथ लंबे समय तक रिश्ते में थीं। दोनों ने सीरियल 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' में साथ काम किया था। 
 

विज्ञापन
divayanka tripathi and vivek dahiyas juzzbaat promo check out here
Divyanka Tripathi

निजी जिंदगी के बारे में बात करते हुए दिव्यांका इमोशनल हो जाती हैं जिसके बाद राजीव खंडेलवाल उनके पति विवेक को बुलाते हैं। जिसके बाद दिव्यांका के चेहरे पर मुस्कान लौट आती है। गौरतलब है कि दिव्यांका सीरियल 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर विवेक से मिली थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed