{"_id":"62a8729197e7ab3b6d7920de","slug":"shama-sikander-performing-intense-asthanga-yoga-as-a-secret-to-being-fit-mentally-and-physically","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shama Sikander: शमा सिकंदर ने शेयर किया अपना फिटनेस मंत्रा, इस योग के जरिए खुद को रखती हैं मानसिक और शारीरिक फिट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Shama Sikander: शमा सिकंदर ने शेयर किया अपना फिटनेस मंत्रा, इस योग के जरिए खुद को रखती हैं मानसिक और शारीरिक फिट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Tue, 14 Jun 2022 05:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
शमा सिकंदर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन अभिनेत्री शमा सिकंदर अक्सर ही अपने बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं, वह अपनी फिटनेस का भी काफी ख्याल रखती हैं और खुद को फिट रखने के लिए योग और वर्कआउट करना कभी नहीं भूलती। अक्सर ही वह सोशल मीडिया पर फिटनेस टिप्स भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपना एक और योगा सीक्रेट शेयर किया है।
2 of 4
शमा सिकंदर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दरअसल, शमा योगा करना काफी पसंद करती हैं। वह खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के अष्टांग योग करती हैं। अष्टांग योग करने से वह मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से काफी रिलैक्स महसूस करती हैं। वह अक्सर ही योगा करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाती हैं।
3 of 4
शमा सिकंदर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शमा शर्मा ने बताया कि वह किस प्रकार की योगा अपने पति जेम्स के साथ करती हैं। शमा ने कहा, ‘अष्टांग योग आसनों के एक निश्चित क्रम के साथ छह लेवल वाला योग है। यह एक तरह से विन्यास योग है, जिसमें एक मुद्रा से आप अपनी सांस पर ध्यान देते हुए दूसरी मुद्रा में जाते हैं। यह शारीरिक योग अभ्यास है, जो मानसिक और आंतरिक शांति को बढ़ावा देता है। कभी-कभी जेम्स के साथ इस योग को करना हमें करीब लाता है और हमारे रिश्ते को पहले की तरह मजबूत करता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शमा सिकंदर और जेम्स मिलिरॉन
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इसी साल 14 मार्च को अभिनेत्री ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी की है और अब अपने एक बयान को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक इंटरव्यू के दौरान शमा ने कहा कि उन्हें बच्चे बहुत पसंद हैं, लेकिन उनकी फैमिली प्लानिंग सीक्रेट है। उन्होंने कहा कि वह बच्चे का जेंडर क्या होगा इस बारे में कभी नहीं सोचती। उनके बच्चे लड़का, लड़की, गे लेस्बियन कुछ भी हो, उन्हें या जेम्स को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।