फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या इस तारीख को बंद हो जाएगा शहनाज-पारस का स्वंयवर शो? ये नया सीरियल ले सकता है जगह

Fri, 13 Mar 2020 07:35 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 13 Mar 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
Shehnaaz Gill Paras Chhabra show Mujhse Shaadi Karoge can go off air Ishq Mein Marjawan 2
Mujhse Shaadi Karoge - फोटो : Social Media

शहनाज गिल और पारस छाबड़ा का असर बिग बॉस के खत्म होते ही कम हो गया है। उनका नया स्वयंवर शो मुझसे शादी करोगे दर्शकों को कुछ खास रास नहीं आ रहा। इसका नतीजा सीधा टीआरपी चार्ट पर दिख रहा है। ये शो टॉप टेन में भी अपना जगह नहीं बना रहा। खबर है कि ये शो जल्द ही ऑफ एयर हो जाएगा और इसकी जगह एक नया शो लाया जाएगा।

Shehnaaz Gill Paras Chhabra show Mujhse Shaadi Karoge can go off air Ishq Mein Marjawan 2
mujhse shaadi karoge - फोटो : सोशल मीडिया

द खबरी के मुताबिक, पारस और शहनाज का शो मुझसे शादी करोगे 20 मार्च को ऑफ एयर हो जाएगा। इस शो की जगह इश्क में मरजावां का दूसरा सीजन लेगा। इसके साथ ही ये भी बताया गया है कि इश्क में मरजावां का नया सीजन  23  मार्च से टेलीकास्ट होगा। हालांकि द खबरी की इस खबर की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
 

Shehnaaz Gill Paras Chhabra show Mujhse Shaadi Karoge can go off air Ishq Mein Marjawan 2
Shahbaz and Shehnaaz Kaur Gill - फोटो : twitter

इस शो के हिट बनाने के लिए मेकर्स अब तक कई तरह के प्रयोग कर चुके हैं। शो की शुरुआत में ही वो सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर आए थे। इसके अलावा बिग बॉस के पूर्व विनर गौतम गुलाटी भी कई बार इस शो में नजर आ चुके हैं। शहनाज के भाई शहबाज भी इस शो में बने हुए हैं लेकिन ये सभी फैक्टर दर्शकों को कुछ खास नहीं लुभा पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shehnaaz Gill Paras Chhabra show Mujhse Shaadi Karoge can go off air Ishq Mein Marjawan 2
Mahira Sharma and Paras Chhabra - फोटो : Instagram

पारस छाबड़ा दे चुके हैं जवाब
बीते दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि लो टीआरपी की वजह से मुझसे शादी करोगे शो बंद हो सकता है। जब इस बात को लेकर पारस छाबड़ा से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, इस शो को लेकर टीआरपी आनी शुरू हो गई है। शो के अंदर शहनाज और उनके भाई शहबाज दोनों अच्छा कर रहे हैं। शो में मशहूर कंटस्टेंट भी हिस्सा ले रहे हैं। इस शो का कॉन्सेप्ट भी काफी अच्छा है।

चार एयरलाइंस के बाद एक और ने भी कुणाल कामरा पर लगाया प्रतिबंध, पत्रकार के साथ किया था बुरा बर्ताव

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed