टेलीविजन इंडस्ट्री में और बॉलीवुड दोनों ही ऐसी जगह हैं जहां कोई भरोसा नहीं कब किसके अफेयर की खबरें सामने आ जाएं। कभी ऐसी खबरें मीडिया में उड़ती रहती हैं तो कभी ये सेलेब्स खुद ही इन खबरों को पुख्ता कर देते हैं। ऐसे में अब एक और अभिनेता ऐसे हैं जिन्होंने अपनी लव लाइफ के बारे में खुल के बताया है। ये अभिनेता हैं हर्षद अरोड़ा।
ऑनस्क्रीन मां को डेट कर रहे हैं ये टेलीविजन एक्टर, होली सेलिब्रेशन की तस्वीर साझा कर दी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेलीविजन सीरियल 'मायावी मलिंग' के अंगद यानी अभिनेता हर्षद अरोड़ा अपनी ऑनस्क्रीन मां को डेट कर रहे हैं। इस बात का खुलासा दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए किया है। कई दिनों से ऐसी खबरें मीडिया में थीं कि हर्षद और अपर्णा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन अब तक इन खबरों पर मुहर नहीं लगी थी। अब हाली ही में अपर्णा ने इन खबरों पर मुहर लगा दी है।
हाल ही में अपर्णा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए हर्षद और अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दोनों एक साथ बैठे हुए एक दूसरे की ओर देखते हुए नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर दोनों के होली सेलिब्रेशन की है। तस्वीर के साथ कैप्शन में अपर्णा ने लिखा है 'ऑफ गार्ड'। इसके साथ अपर्णा ने #Couplegoals #Couplemoments लिखा है जो इस बात की पुष्टि कर रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Aparna Kumar (@aparnarunkumar) on
दोनों एक साथ टीवी सीरियल 'मायावी मलिंग' में नजर आए थे। इस सीरियल में अपर्णा हर्षद की मां के किरदार में थीं। इस तस्वीर में अपर्णा के माथे पर सिंदूर लगा हुआ भी दिखाई दे रहा है। जिसे देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि दोनों ने शादी कर ली है। हालांकि इन खबरों का खुद हर्षद ने खंडन किया है। हर्षद ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए कहा था कि ये एक शूटिंग के बाद की तस्वीर है।
हालांकि इस दौरान हर्षद से शादी को लेकर भी सवाल किया गया। जिसके जवाब में उन्होंने कहा था कि शादी जब होगी, बता दिया जाएगा। गौरतलब है कि हर्षद इन दिनों टेलीविजन सीरियल 'तेरा क्या होगा आलिया' में नजर आ रहे हैं। इससे पहले वो टीवी सीरियल 'बेइंतहा' में भी नजर आ चुके हैं। इस सीरियल में उन्हें जैन के किरदार में फैन्स ने बेहद पसंद किया था।