फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिल्पा शिंदे से मारपीट के आरोपों पर सिद्धार्थ ने कही ये बात, रिलेशनशिप स्टेटस का भी किया खुलासा

Fri, 13 Mar 2020 06:28 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Fri, 13 Mar 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla on shilpa shinde relationship status
sidharth shukla, shilpa shinde - फोटो : social media

'बिग बॉस 13' के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला की गिनती मोस्ट एलिजिबल बैचलर में की जाती है। लड़कियां उनके गुडलुक्स की दीवानी हैं। बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ और शहनाज के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखी गई थी। हालांकि शहनाज तो उनके लिए प्यार का इजहार भी कर चुकी हैं। अब ऐसे में सिद्धार्थ का रिलेशनशिप स्टेटस क्या है इसका खुलासा खुद उन्होंने किया है।

bigg boss 13 sidharth shukla on shilpa shinde relationship status
Sidharth Shukla - फोटो : Instagram

दिल्ली टाइम्स अखबार को दिए एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी फीमेल फैंस के बारे में कहा कि  'ये काफी अद्भुत है लेकिन ये लड़कियां कहां हैं? क्या वो केवल इंटरनेट पर ही हैं?' सिद्धार्थ ने आगे बताया कि उनका अभी शादी करने का कोई प्लान नहीं है। अभिनेता ने कहा- 'मैं किसी को डेट नहीं कर रहा। मैं उतना ही सिंगल हूं जितना मैं हो सकता हूं।'

bigg boss 13 sidharth shukla on shilpa shinde relationship status
shilpa shinde, sidharth shukla - फोटो : Social Media

'बिग बॉस 11' की विजेता शिल्पा शिंदे ने आरोप लगाया था कि रिलेशनशिप में रहते हुए सिद्धार्थ उनसे मारपीट करते थे। शिल्पा के आरोपों पर सिद्धार्थ ने कहा कि 'इन सभी अफवाहों और विवादों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर आप दूसरों पर पत्थर फेंकने की कोशिश कर रहे हैं, तो यह दर्शाता है कि आप कितने असुरक्षित हैं। मैं केवल उन सभी के लिए खेद महसूस करता हूं और आशा करता हूं कि वे भविष्य में ऐसी चीजें नहीं करेंगे। ये सभी टिप्पणियां बहुत अजीब हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla on shilpa shinde relationship status
sidharth shukla and shehnaz kaur gill - फोटो : Instagram

शहनाज गिल के शो 'मुझसे शादी करोगे' के बारे में सिद्धार्थ ने कहा कि 'मैं उसके (शहनाज) संपर्क में नहीं हूं। हालांकि बिग बॉस की वो अकेली कंटेस्टेंट हैं जिससे शो खत्म होने के बाद मैं मिला हूं। ईमानदारी से कहूं तो मैं उसके शो को फॉलो नहीं कर रहा हूं।'

विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla on shilpa shinde relationship status
sidharth shukla - फोटो : voot

अभी तक जो जानकारी सामने आई है सिद्धार्थ ने कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है। अब वो पहले से काफी सेलेक्टिव हो गए हैं। किसी शो को साइन करने के सवाल पर सिद्धार्थ ने कहा कि किसी भी प्रोजेक्ट को हां कहने से पहले देखेंगे कि उसमें कितना दम है।

शेयर चैट पर लटकी कानूनी तलवार, इन बड़ी कंपनियों ने ठोका कॉपीराइट का मुकदमा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed