{"_id":"5a4ce2564f1c1b48198b4a20","slug":"some-facts-which-declares-vikas-gupta-as-winner-of-bigg-boss-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11: ये 5 बातें विकास गुप्ता को बनाती हैं शो का असली विनर, पढ़ेंगे तो जानेंगे ये सच","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 11: ये 5 बातें विकास गुप्ता को बनाती हैं शो का असली विनर, पढ़ेंगे तो जानेंगे ये सच
Thu, 04 Jan 2018 11:29 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
amarujala.com- Presented by: अरविंद
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Vikas Gupta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 11 में मास्टरमाइंड विकास गुप्ता का अबतक का सफर काफी पेचीदा रहा है। घर में अकेले वही है जो खेल को अपने तरीके से खेल रहे हैं। अगर हम विकास को गेम चेंजर कहे तो कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी। चलिए आपको बताते हैं विकास का बिग बॉस का सफर....
2 of 5
Vikas Gupta
बता दें कि भले ही विकास इस सीजन विनर बने ना बने लेकिन ये खासियतें विकास गुप्ता को विनर ही घोषित करती हैं। बिग बॉस के पहले दिन से ही विकास पर दर्शकों का फोकस रहा है। क्योंकि पहले ही दिन से वे शिल्पा शिंदे को टारगेट करते आए हैं। क्योंकि विकास जानते थे कि कैसे दर्शकों को अपनी ओर खींचना है।
3 of 5
vikas gupta
वहीं, विकास बड़ी से बड़ी चुनौतिया को अवसर में बदल देते हैं। टीवी प्रोड्यूसर विकास गुप्ता को पुनीश के साथ हाथापाई करने के चलते घर में कैप्टेनसी के लिए बैन कर दिया था। लेकिन विकास ने कुशन फैक्टरी टास्क में जीत हासिल कर ये साबित कर दिया कि वही घर के असली कैप्टन बनने के लायक हैं। बता दें कि इस टास्क में उन्होंने शिल्पा शिंदे को मात दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Vikas Gupta
विकास की एक बात और उन्हें मजबूत कंटेस्टेंट बनाती वो है उनका फैसला करने का तरीका। बता दें कि एक टास्क के दौरान विकास कार्य के संचालक बने थे। इस टास्क में हिना ने बंदगी की आंखों में लाल मिर्च गिराई लेकिन विकास गुप्ता ने उन्हें आगे ऐसा करने से रोका। विकास ने पहले ही दिन से अपने दिमाग से गेम खेली है।
विज्ञापन
5 of 5
Vikas Gupta
मास्टरमाइंड विकास घर में सिर्फ इतना ही नहीं करते बल्कि वो अकेले ऐसे शख्स है जिन्होंने किसी भी महिला कंटेस्टेंट्स को ना तो गाली दी और ना ही किसी तरह का भद्दा कमेंट्स किया। साथ ही विकास की शिल्पा से भले ही कितनी तू-तू-मैं-मैं हुई हो लेकिन शिल्पा को उनके पीठ पीछे उन्हें हमेशा अच्छी एक्ट्रेस ही बताया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।