{"_id":"6311ed126cef427e445341cb","slug":"super-star-singer-2-finale-countdown-begins-alka-got-special-award-on-sony-television-network-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Super Star Singer 2 Finale : सुपर स्टार सिंगर 2 के फिनाले का काउंटडाउन शुरू, अलका को मिला ये खास पुरस्कार","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Super Star Singer 2 Finale : सुपर स्टार सिंगर 2 के फिनाले का काउंटडाउन शुरू, अलका को मिला ये खास पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: पलक शुक्ला
Updated Fri, 02 Sep 2022 05:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अलका याग्निक
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश की उभरती गायन प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाले देसी किड्स सिंगिंग रियलिटी शो सुपर स्टार सिंगर 2 के फिनाले के शनिवार 3 सितंबर को रात 8 बजे से सोनी चैनल पर प्रसारण की तैयारियां पूरी हो गई हैं। फिनाले में पहुंचे चोटी के छह प्रतियोगियों में से किसी एक को इस शो के विजेता का ताज मिलेगा। इन प्रतियोगियों में शामिल हैं, जोधपुर के मोहम्मद फैज, धरमकोट के मणि, पश्चिम बंगाल की प्रांजल बिस्वास, मोहाली की साइशा गुप्ता, केरल की आर्यनंदा आर. बाबू और ऋतुराज। इस फिनाले की शूटिंग पूरी हो चुकी है। मोहम्मद फैज को इस सीजन का सबसे फेवरिट सिंगर माना जा रहा है। वहीं इस फिनाले में मशहूर गायिका अलका याग्निक को भी एक खास पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
2 of 4
सुपरस्टार सिंगर 2
- फोटो : Social Media
ग्रैंड फिनाले की शूटिंग के दौरान मौजूद रहे लोगों के मुताबिक ये कार्यक्रम संगीत का एक अनोखा धमाल होगा। इस शानदार शाम को सभी के लिए खास बनाते हुए 'सुपरस्टार अवॉर्ड्स नाइट' भी आयोजित की जा रही है। इसमें अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों, मशहूर संगीतकार आनंद जी, शानदार गायक शब्बीर कुमार, सोनू कक्कड़ और भूमि त्रिवेदी आदि खासतौर से हिस्सा लेने वाले हैं।
3 of 4
सुपरस्टार सिंगर 2
- फोटो : Social Media
शूटिंग के दौरान इस शो में अलका याग्निक, हिमेश रेशमिया और जावेद अली जैसे अद्भुत जजों की उपस्थिति ने चार चांद लगाए। अल्का याग्निक सुपरस्टार सिंगर 2 की सबसे लोकप्रिय जज रही हैं। शूटिंग के दौरान 'सुपरस्टार अवॉर्ड्स नाइट' में अल्का याग्निक को भारतीय संगीत जगत में अपार योगदान के लिए 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से नवाजा गया। यह स्पेशल अवॉर्ड संगीतकार आनंद जी के हाथों दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सुपरस्टार सिंगर 2
- फोटो : Social Media
अलका याग्निक ने कहती हैं, “इस शो के साथ यह मेरा दूसरा सीज़न है और मुझे सबसे ज्यादा खुशी तब होती है, जब मैं इन छोटे बच्चों को अपने सामने इतनी खूबसूरती से मेरे गाने गाते हुए देखती हूं। वे मेरे गानों को इतनी अच्छी तरह से पेश करते हैं कि मेरी आंखों में खुशी के आंसू भर आते हैं। मुझे हमेशा से पता था कि मेरे गाने पॉपुलर हैं लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि इतने छोटे बच्चे ये गाने गाएंगे।”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।