ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ने इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। बार्क इंडिया द्वारा जारी 34वें हफ्ते की इस लिस्ट में ज्यादा फेर बदल देखने को नहीं मिला है। एक ओर जहां अनुपमा ने इस हफ्ते एक बार फिर पहला स्थान हासिल किया है, तो वहीं स्टार प्लस के ही एक मशहूर सीरियल की टीआरपी रेटिंग में गिरावट देखने को मिली। लेकिन इतना तो साफ है कि इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट पर पूरी तरह से स्टार प्लस का राज दिख रहा है। तो आइए जानते हैं इस हफ्ते किस शो को दर्शकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया।
TRP Week 34: 'अनुपमा' की रेटिंग में आया जबरदस्त उछाल, टॉप 5 में इन धारावाहिकों ने बनाई जगह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपमा
रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, गौरव खन्ना और मदालसा शर्मा स्टारर इस सीरियल की पॉपुलैरिटी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। यह शो शुरुआत से ही दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला सीरियल 'अनुपमा' बीते लंबे समय से टीआरपी लिस्ट में पहले स्थान पर बना हुआ है। सीरियल की कहानी में लगातार ट्विस्ट एंड टर्न्स लाए जा रहे हैं। जहां पिछले दिनों अनुज के कोमा में जाने का हाई इंटेंसिटी ड्रामा चला, वहीं अब शो तोषू के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की तरफ आगे बढ़ता हुआ दिखा रहा है। इस हफ्ते ‘अनुपमा’ ने अपनी रेटिंग में सुधार करते हुए 3.3 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन के साथ पहली पोजीशन हासिल की है।
गुम है किसी के प्यार में
पिछले काफी हफ्तों से अपनी रेटिंग को बरकरार रखने वाला 'गुम है किसी के प्यार में' इस बार भी दर्शकों को प्रभावित करने में सफल रहा है। इस सप्ताह एक बार फिर स्टार प्लस के शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है। नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा अभिनीत इस शो में आए लीप के बाद अब दर्शक सई और विराट का फेस ऑफ देखने के लिए बेकरार हैं। इस हफ्ते इस शो को 2.6 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।
ये हैं चाहतें
इस लिस्ट में इस हफ्ते भी तीसरे स्थान पर स्टार प्लस का मशहूर टेलीविजन शो ‘ये हैं चाहतें’ रहा। अकबर काजी और शरगुन कौर स्टारर यह सीरियल बीते काफी समय से टीआरपी लिस्ट के टॉप पांच सीरियलों में बना हुआ है। शो को इस बार 2.3 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।
इमली
स्टार प्लस के सीरियल 'इमली' ने इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट के टॉप-5 में अपनी जगह बरकरार रखी है। जहां पिछले हफ्ते यह शो लिस्ट में चौथे स्थान पर रहा था, वहीं इस बार भी इसे यही पोजीशन मिली है। अपने पसंदीदा कपल्स में से आर्यन और इमली को फिर से पास आना दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। 'इमली' को इस बार 2.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।