सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय शोज में से एक हैं। हर बीतते साल के साथ ये शो और भी अधिक मनोरंजक होता जा रहा है। इस शो के देश से लेकर विदेशों तक में प्रशंसक है। लोग सिर्फ इस शो की कहानी को पसंद नहीं करते बल्कि शो का हर किरदार भी लोगों के दिलों में समाया हुआ है। शो का हर ऑन-स्क्रीन किरदार लोगों को इतना अधिक पसंद है कि वो असल जिंदगी में भी उन्हें उसी नाम से बुलाते हैं। दिलीप जोशी, दिशा वकानी, बबीता जी, भिड़े हर किरदार खुद में एक मिसाल है। वैसे तो अक्सर दया और जेठालाल लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचते हैं, लेकिन इस बार प्रशंसकों का ध्यान इन दोनों ने नहीं बल्कि बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता ने अपनी तरफ खींचा है।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा: अपनी दिलकश अदाओं से बबीता जी ने जीता सबका दिल, वायरल हुईं मुनमुन दत्ता की ये तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनमुन ने करवाया फोटोशूट
सोशल मीडिया अकाउंट पर मुनमुन दत्ता ने हाल ही में करवाए गए अपने फोटोशूट की तस्वीरें डाली हैं। इन तस्वीरों में मुनमुन ने एक लम्बी फ्लॉवरी पैटर्न वाली ड्रेस पहनी है। इस पीच रंग की ड्रेस में वो बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। अपने इस फोटो में मुनमुन अपनी दिलकश अदाओं से जलवे बिखेर रही हैं। वह अपनी ड्रेस के साथ अलग-अलग पोज दे रही हैं। इस फोटो शूट में उनकी ड्रेस के साथ-साथ उनकी मुस्कराहट इस अभिनेत्री की शोभा बढ़ा रही है। क्योंकि इसके साथ उन्होंने कोई भी गहने नहीं पहने हैं। कुछ ही घंटों में 2 लाख से ज्यादा प्रशंसक उनकी इस तस्वीर को लाइक कर चुके हैं और साथ ही कमेंट करके इस अभिनेत्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
View this post on Instagram
मुनमुन दत्ता की ये तस्वीरें भी मचा रही हैं धमाल
सोशल मीडिया पर मुनमुन दत्ता की सिर्फ फ्लोरल ड्रेस की तस्वीर नहीं बल्कि कई और तस्वीरें भी खूब तेजी के साथ वायरल हो रही हैं। वो इन तस्वीरों में बेहद ही हॉट अंदाज में अपने जलवे बिखेर रही हैं। इन तस्वीरों में बबिता जी ने नीले रंग का ऑफ शोल्डर जम्पसूट पहना है, जिसके साथ उन्होंने अपने गले में ज्वेलरी डाली हुई है। इसके अलावा एक तस्वीर में आप देख सकते हैं कि उन्होंने हाई-स्लिट ग्रीन रंग का गाउन पहना हुआ है। वो इन तस्वीरों में अलग-अलग पोज देती हुई नजर आ रही हैं। मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
View this post on Instagram
A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻♀️🦋 (@mmoonstar)
रैंप वॉक करते हुए साझा किया वीडियों
अपनी इन तस्वीरों के साथ-साथ मुनमुन दत्ता ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियों में उन्होंने हरे रंग का हाई-स्लिट गाउन पहना हुआ है और वो रैंप वॉक कर रही हैं। हालांकि उनका ये वीडियो बहुत अधिक बड़ा नहीं है, लेकिन इस वीडियो में उनका आत्मविश्वास देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। वो ये रैंप वॉक किसी स्टेज पर नहीं कर रही बल्कि ये वीडियो देखकर लग रहा है कि किसी रेस्टोरेंट में ये फोटोशूट करवा रही हैं। अपनी इस वीडियो में उन्होंने लिखा, 'थोड़ा रनवे मोमेंट।'
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर रहती हैं चर्चा में
बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता अपने शो की तरह ही सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। 4 मिलियन से अधिक लोग उन्हें फॉलो करते हैं। अपनी दिलकश अदाओं से ये अभिनेत्री हर किसी का दिल जीत लेती है, लेकिन कभी-कभी वो सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी बातें ही कह जाती हैं जिससे उनकी काफी आलोचना होती है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मुनमुन दत्ता 'बबीता अय्यर' की भूमिका निभा रही हैं, जो कृष्णा अय्यर की पत्नी है और गोकुलधाम सोसाइटी की सबसे स्टाइलिश सदस्य है।