{"_id":"604391538ebc3e8cbc5600e6","slug":"tarak-mehta-ka-ooltah-chasma-fame-sunayna-fozdar-reacts-on-rumours-of-rifts-between-female-actresses-of-the-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TMKOC: क्या ऑफस्क्रीन एक दूसरे से बातचीत नहीं करती हैं शो की महिलाएं? अंजली भाभी ने बताई सच्चाई","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
TMKOC: क्या ऑफस्क्रीन एक दूसरे से बातचीत नहीं करती हैं शो की महिलाएं? अंजली भाभी ने बताई सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 06 Mar 2021 08:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुनैना फौजदार
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छोटे पर्दे का शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। इतने सारे नए शोज आने के बाद भी आज भी दर्शकों को इस शो के लिए प्यार कम नहीं हुआ है। इसकी सबसे खास बात ये है कि इसमें नजर आने वाले हर किरदार की अलग फैन फालोइंग है। इन सितारों को इनके असली नाम से ज्यादा इनके किरदार से पहचाना जाता है। अब हाल ही में ऐसी खबरें सामने आ रही है कि शो में काम करने वाली महिलाएं आपस में बात नहीं करती हैं। इस खबर पर शो में अंजली भाभी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सुनैना फौजदार की प्रतिक्रिया सामने आई है।
2 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
- फोटो : सब टीवी
तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक ऐसा शो है जिसमें गोकुलधाम सोसाइटी की कहानी दिखाई जाती है। इस सोसाइटी में रहने वाले लोग एक परिवार की तरह रहते हैं। इसमें आपको कभी शरारत भरे मजाक तो कभी भावुक कर देने वाले पल देखने को मिल जाएंगे। आज के समय में भी 90 के दशक वाली कॉमेडी को बरकरार रखना अपने आप में लाजवाब है। ऐसे में इस तरह की खबर आना की शो की लेडिज आपस में बात नहीं करती ये थोड़ा अटपटा महसूस होता है।
3 of 5
सुनैना फौजदार
- फोटो : instagram/sunayanaf
इस खबर पर चुप्पी तोड़ते हुए सुनैना फौजदार ने कहा कि, 'हम एक दूसरे से सीन के पीछे ज्यादा बातें करते हैं। हम जब शॉट दे रहे होते हैं तो हमें बात करने का मौका ही नहीं मिलता है, इसकी सारी कसर हम ऑफ स्क्रीन पूरी करते हैं'। उन्होंने लेडिज के आपस में बातचीत ना करने की खबर को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुनैना फौजदार, शैलेष लोढ़ा
- फोटो : Instagram
सुनैना फौजदार ने एक इंटरव्यू में कहा कि, 'जब भी हम शो पर साथ होते हैं तो जमकर धमाल करते हैं। हम साथ खाते हैं, साथ हंसते हैं। हम एक दूसरे के वीडियोज बनाते हैं और फोटोज भी खींचते हैं'। सुनैना का कहना है कि एक वक्त ऐसा भी आ जाता है जब निर्देशक को कहना पड़ता है अरे बस , मस्ती बंद करो।
विज्ञापन
5 of 5
सुनैना फौजदार
- फोटो : Instagram
आगे उन्होंने कहा कि, 'अगर उनकी कैमेस्ट्री ऑफ स्क्रीन इतनी अच्छी नहीं होती तो स्क्रीन पर कैसे नजर आती। हमारे बीच कोई अनबन नहीं है। जब हम बात करते हैं तो डायरेक्टर को भी चुप बैठना पड़ता है'। बता दें कि शो का हर एक किरदार बहुत मशहूर हैं और फैंस उनके बारे में जानना पसंद करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।