फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्वेता तिवारी की सेवा करते दिखा ये एक्टर, पहले डायरेक्टर के न होने पर संभाला था डायरेक्शन

Thu, 02 Jan 2020 05:19 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 02 Jan 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
Television Actor Varun Badola Helps Shweta Tiwari in Makeup on the Sets of Mere Dad Ki Dulhan
श्वेता तिवारी, वरुण बडोला - फोटो : Social Media

टीवी शो मेरे डैड की दुल्हन में इन दिनों वरुण बडोला और श्वेता तिवारी की जोड़ी अपने रोमांस से पर्दे पर जादू जगा रही है। दोनों ने लंबे समय बाद टेलीविजन पर वापसी की है, जिसमें दर्शकों को स्क्रीन पर उनकी तीखी नोकझोंक भी देखने को मिल रही है। लेकिन जब दोनों कैमरे के सामने नहीं होते हैं तो इन दोनों की खूब बनती है और सेट पर अक्सर दोनों एक दूसरे की टांग खींचते रहते हैं।

Television Actor Varun Badola Helps Shweta Tiwari in Makeup on the Sets of Mere Dad Ki Dulhan
Shweta Tiwari, Varun Badola - फोटो : amar ujala mumbai

वरुण बडोला बताते हैं, "जब से मैंने इंडस्ट्री में काम शुरू किया है, तब से मैं श्वेता को जानता हूं। हालांकि अब पहली बार उनके साथ स्क्रीन शेयर करना बड़ा रोमांचक एहसास है।" सेट पर वरुण सबसे बड़े शरारती नजर आते हैं। वह अक्सर श्वेता और दूसरे को-स्टार्स के साथ गेम्स खेलते रहते हैं। सेट पर श्वेता और वरुण मिलकर खाना बनाते हैं और कभी-कभी बाइक राइड करते हुए बढ़िया वक्त गुजारते हैं। जहां शूटिंग के दौरान वरुण और श्वेता दोनों का बढ़िया वक्त गुजरता है, वहीं हाल ही में दोनों ने अपना दिन शुरू करने से पहले एक मजेदार पल बिताया।

Television Actor Varun Badola Helps Shweta Tiwari in Makeup on the Sets of Mere Dad Ki Dulhan
shweta tiwari

वरुण और श्वेता ने सेट पर एक दूसरे से एक शर्त लगाई, जिसमें हारने वाले को जीतने वाले की बात माननी थी। इस शर्त में वरुण हार गए और उन्हें श्वेता के द्वारा दिया गया काम करना पड़ा। श्वेता ने सेट पर दिनभर उनसे अपना मेकअप करवाया। वरुण मेकअप और कॉस्मेटिक्स के बारे में कुछ नहीं जानते हैं, तो उनके लिए यह काम बहुत मुश्किल था, लेकिन श्वेता ने इस काम में उनकी मदद भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Television Actor Varun Badola Helps Shweta Tiwari in Makeup on the Sets of Mere Dad Ki Dulhan
वरुण बडोला - फोटो : Social Media

वरुण बताते हैं, "हम लोग जब शूटिंग नहीं कर रहे होते हैं तो सेट पर बहुत मस्ती करते हैं। ऐसा ही एक हल्का-फुल्का दिन था, जब हम लोग अपना ईयर एंड एंजॉय करने के मूड में थे। हम दोनों के बीच एक शर्त लग गई, जिसके अनुसार जो हारेगा उसे जीतने वाले का काम करना पड़ेगा। दुर्भाग्य से मैं यह शर्त हार गया और मुझे सारा दिन श्वेता का मेकअप करना पड़ा। उसने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और मेरी खिंचाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।" इससे पहले शो के निर्देशक की गैरहाजिरी में वरुण इस सीरियल के कुछ एपीसोड निर्देशित भी कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed